{"_id":"6402edf878ac67778507cd66","slug":"union-minister-danve-tells-maha-legislators-railways-to-start-vande-bharat-train-on-mumbai-goa-route-updates-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई-गोवा रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री ने विधायकों से कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई-गोवा रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री ने विधायकों से कही यह बात
Sat, 04 Mar 2023 12:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 04 Mar 2023 12:36 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुंबई-गोवा रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है और निरीक्षण के बाद नई ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के दौरान मंत्री के साथ ठाणे और कोंकण क्षेत्र में रेलवे से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही मुंबई-गोवा मार्ग पर वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने महाराष्ट्र के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल को इस बारे में जानकारी दी। यह बात कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य निरंजन डावखरे की ओर से साझा की गई।
विज्ञापन
दावखरे ने बताया कि विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने दानवे से मुलाकात की। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। यह एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई-शिरडी और मुंबई-सोलापुर मार्गों पर हाल ही में शुरू की गई ट्रेनों की तर्ज पर मुंबई और गोवा के बीच संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुंबई-गोवा रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है और निरीक्षण के बाद नई ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के दौरान मंत्री के साथ ठाणे और कोंकण क्षेत्र में रेलवे से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक के दौरान रेलवे परियोजना से प्रभावित व्यक्तियों या उनके रिश्तेदारों को स्टालों का आवंटन, किसानों के लिए प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर मोबाइल स्टॉल, उनके और ट्रेनों के बीच के अंतर को कम करने के लिए प्लेटफॉर्मों की ऊंचाई बढ़ाना, रायगढ़ के महाड़ में रेलवे पुल के कारण बाढ़ को रोकने के उपाय करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने दानवे के साथ सावंतवाड़ी-दिवा ट्रेन सेवा को दादर तक बढ़ाने, झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) योजना के तहत रेलवे पटरियों के किनारे रहने वालों के पुनर्वास और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। विधायकों ने यह भी मांग की कि ठाणे के मुंब्रा स्टेशन का नाम बदलकर मुंब्रा देवी स्टेशन किया जाए। दानवे ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की ओर से इस प्रस्ताव को पेश करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।