फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister blames live-in relationships for rising crime, Priyanka chaturvedi fumes demands resignation

Shraddha Murder Case: केंद्रीय मंत्री बोले, लिव-इन रिलेशनशिप से बढ़ रहे अपराध, शिक्षित लड़कियां इससे रहें दूर

Thu, 17 Nov 2022 09:29 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 17 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने श्रद्धा वाकर हत्या मामले का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षित लड़कियां लिव-इन रिलेशनशिप के लिए माता-पिता को छोड़ने के लिए जिम्मेदार हैं, जिससे अपराध को बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन
Union minister blames live-in relationships for rising crime, Priyanka chaturvedi fumes demands resignation
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने गुरुवार को कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप अपराध को जन्म दे रहे हैं और सुझाव दिया कि शिक्षित लड़कियों को ऐसे रिश्तों में नहीं आना चाहिए। यह टिप्पणी महरौली हत्याकांड की पृष्ठभूमि के खिलाफ आई है जिसमें आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वाकर का बेरहमी से कत्ल कर दिया था। उनके इस बयान पर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने उनके इस्तीफे की मांग की है। प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कौशल किशोर को महिलाओं को दोष देने वाली उनकी टिप्पणी के लिए तुरंत मंत्री परिषद से बर्खास्त करने की मांग की। किशोर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री हैं।

विज्ञापन


लिव-इन रिलेशनशिप के लिए माता-पिता को छोड़ने के लिए जिम्मेदार...
कौशल किशोर ने श्रद्धा वाकर हत्या मामले का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षित लड़कियां लिव-इन रिलेशनशिप के लिए माता-पिता को छोड़ने के लिए जिम्मेदार हैं, जिससे अपराध को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें इसके बजाय कोर्ट मैरिज करनी चाहिए। यह लड़कियों की भी जिम्मेदारी है, क्योंकि वे अपने माता-पिता को छोड़ देती हैं, जिन्होंने उन्हें वर्षों तक पाला है। वे लिव-इन रिलेशनशिप में क्यों रह रही हैं। यदि उन्हें ऐसा करना ही है, तो इसके लिए उचित पंजीकरण होना चाहिए। अगर माता-पिता सार्वजनिक रूप से ऐसे रिश्तों के लिए तैयार नहीं हैं, तो आपको कोर्ट मैरिज करनी चाहिए और फिर साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ी-लिखी लड़कियों को ऐसे रिश्तों में नहीं आना चाहिए
उन्होंने कहा, ऐसी घटनाएं उन सभी लड़कियों के साथ हो रही हैं जो पढ़ी-लिखी हैं और सोचती हैं कि वे बहुत स्पष्टवादी हैं और अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने की क्षमता रखती हैं। ऐसी लड़कियां इसमें फंस जाती हैं। लड़कियों को ध्यान रखना चाहिए कि वे ऐसा क्यों कर रही हैं। पढ़ी-लिखी लड़कियां जिम्मेदार हैं क्योंकि पिता और मां दोनों रिश्ते के लिए मना कर देते हैं। पढ़ी-लिखी लड़कियों को ऐसे रिश्तों में नहीं आना चाहिए। मंत्री ने यह भी कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप क्या है, यह अपराध को जन्म दे रहा है और यह गलत बात है और लोग इसके परिणाम भुगत रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना सांसद चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, अगर @PMOIndia वास्तव में महिला शक्ति के बारे में जो कहते हैं, उसके मायने हैं तो उन्हें इस केंद्रीय मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। हम महिलाएं समाज में इस तरह के पितृसत्तात्मक बकवास का बोझ और नहीं उठा सती हैं। आश्चर्य की बात है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि इस देश में पैदा होने के लिए लड़कियां जिम्मेदार हैं। शर्मनाक, हृदयहीन और क्रूर, सभी समस्याओं के लिए महिला को दोष देने की मानसिकता लगातार पनप रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed