फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Bandi Sanjay Kumar s son moves Telangana High Court for anticipatory bail in POCSO Case

Telangana: हाई कोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, POCSO मामले में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

Tue, 12 May 2026 06:11 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 12 May 2026 06:11 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे भागीरथ पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक 17 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री के बेटे ने उनकी नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।

विज्ञापन
Union Minister Bandi Sanjay Kumar s son moves Telangana High Court for anticipatory bail in POCSO Case
तेलंगाना हाई कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे भागीरथ ने मंगलवार को तेलंगाना हाई कोर्ट का रुख कर एक पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा) मामले में अग्रिम जमानत मांगी है। यह मामला यहां एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


भागीरथ ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द करने की भी मांग की है। सूत्रों के अनुसार, याचिकाओं पर अगली सुनवाई की तारीख जल्द ही तय की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: नीट परीक्षा रद्द होने पर ओवैसी का सरकार पर निशाना, बंगाल में SIR अधाकारियों पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का लगा आरोप
यह मामला आठ मई को एक 17 वर्षीय लड़की की मां द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भागीरथ का उसकी बेटी के साथ संबंध था और उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के अनुसार, कथित रिश्ता लगभग सात-आठ महीने पहले शुरू हुआ था।


वहीं, बंदी संजय कुमार के बेटे ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने किशोरी व उसके माता-पिता पर जबरन वसूली और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को डीजीपी सीवी आनंद को विशेष टीमें गठित करने और पॉक्सो मामले की जांच तेज करने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला, कलकत्ता हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति की सिफारिश

पीड़िता के बयान फिर से होंगे दर्ज
जांच की निगरानी का जिम्मा उपायुक्त (कुक्कटपल्ली जोन) रितराज को सौंपा गया है। उन्होंने सोमवार को पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन (जहां मामला दर्ज किया गया था) का दौरा किया और एसीपी और एसएचओ के साथ जांच की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कार्रवाई की एक योजना तैयार कर ली गई है और उसे लागू किया जाएगा। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और कुछ और जानकारी की जरूरत की वजह से फिर बयान दर्ज किया जाएगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed