फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi Targets Government Over NEET Exam Cancellation Raises Questions SIR Officials in Bengal

Asaduddin Owaisi: नीट परीक्षा रद्द होने पर ओवैसी का सरकार पर निशाना, बंगाल में SIR अधाकारियों पर भी उठाए सवाल

Tue, 12 May 2026 05:57 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Tue, 12 May 2026 05:57 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई। ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि पेपर लीक रोकने वाले कानून के बावजूद यह कैसे हुआ और छात्रों को जवाब कौन देगा।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi Targets Government Over NEET Exam Cancellation Raises Questions SIR Officials in Bengal
नीट परीक्षा रद्द होने पर ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से आयोजित कराई जाने वाली नीट-यूजी 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई है। सामने आया है कि नीट की तीन मई को हुई परीक्षा से पहले ही इसके पेपर के अधिकतर सवाल लीक हो गए थे। इसके बाद जो जांच हुई, उसके नतीजों को मद्देनजर रखते हुए न सिर्फ मेडिकल की इस सबसे बड़ी परीक्षा को रद्द किया गया, बल्कि इसकी जांच सीबीआई को भी सौंप दी गई। इसी के साथ एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा हुए कुछ सवाल किए हैं। 

विज्ञापन

ओवैसी ने इस पर कहा संसद में पास हुए उस कानून का क्या हुआ, जिसके तहत आपने कहा था कि पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी? फिर पेपर लीक कैसे हो गया? और अब प्रधानमंत्री की 'मन की बात' कहां है? उन्होंने छात्रों से कहा था कि वे टेंशन न लें। अब वे उन्हें क्या जवाब देंगे? 'मन की बात' में उन्होंने बच्चों से कहा था कि वे चिंता न करें। लेकिन उन छात्रों का क्या, जो पिछले दो वर्षों से तैयारी कर रहे हैं, जिनके माता-पिता ने कोचिंग सेंटरों पर लाखों रुपये खर्च किए हैं? वे इस समय किस दौर से गुजर रहे होंगे? वे गरीब छात्र, जो नीट पास करने का सपना देखते हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना होगा।

विज्ञापन

उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान हुए एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी एसआईआर से जुड़े थे, उन्हें सरकार में अहम पद मिले हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग प्रभारी के तौर पर एसआईआर का काम कर रहे थे उन्हें राज्य सरकार का हिस्सा बना लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed