पलटवार: राहुल गांधी पर हर्षवर्धन का तंज- शवों पर सियासत करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे
कोरोना महामारी को लेकर सरकार पर मौतों का आंकड़ा छुपाने का आरोप लग रहा है। विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। विपक्ष का आरोप है कि मोदी सरकार कोरोना से हुई मौतों का सही आंकड़ा सामने पेश नहीं कर रही है।
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। ताजा मामला राहुल गांधी के कोरोना संबंधी डेटा शेयर करने का है। राहुल के इस ट्वीट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि वह शवों पर राजनीति करना बंद करे। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोरोना से मौत के आंकड़ों से जुड़ा 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' का एक ग्राफिक साझा किया था, जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।
हर्षवर्धन का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस का स्टाइल है। पेड़ों पर से गिद्ध भले ही लुप्त हो रहे हों, लेकिन लगता है कि उनकी ऊर्जा धरती के गिद्धों में समाहित हो रही है।लाशों पर राजनीति करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अगले ट्वीट में कहा राहुल गांधी को देश की सरकार से ज्यादा अमेरिका पर भरोसा है।
लाशों पर राजनीति, @INCIndia स्टाइल !
विज्ञापन विज्ञापन
पेड़ों पर से गिद्ध भले ही लुप्त हो रहे हों, लेकिन लगता है उनकी ऊर्जा धरती के गिद्धों में समाहित हो रही है।@RahulGandhi जी को #Delhi से अधिक #NewYork पर भरोसा है।
लाशों पर राजनीति करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे।@PMOIndia @BJP4India https://t.co/29D0yWU5wS— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) May 26, 2021
राहुल का सरकार पर तंज
गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संकट के दौरान मोदी सरकार को हर मुद्दे पर घेरते आ रहे हैं। पिछले दिनों टीका को लेकर राहुल ने सरकार पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि सरकार ने यहां के लोगों की अनदेखी कर विदेशों में अपनी छवि सुधारने के लिए वैक्सीन निर्यात कर दी। इसके अलावा राहुल गांधी ने टुलकिट मामलों पर भी सरकार को घेरा था। कांग्रेस ने इस मामले में कई मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।