फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Ashwani Vaishnav asked people questions by sharing a wonderful picture of the coach

Ashwini Vaishnaw: पहाड़ों पर चलेगी लग्जरी ट्रेन; केंद्रीय मंत्री ने शानदार तस्वीर शेयर कर लोगों से पूछा सवाल

Wed, 31 May 2023 04:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 31 May 2023 04:09 PM IST
सार

इससे पहले, हाल ही में खबर आई थी कि कालका-शिमला नैरोगेज रेल लाइन पर जल्द पैनोरमिक (पारदर्शी) 'मिनी वंदेभारत' ट्रेन चलाने का रेलवे बोर्ड का प्लान है। यह जानकारी भी मिली थी कि अपनी इस योजना को अंजाम देने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से कोच भी तैयार कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Union Minister Ashwani Vaishnav asked people questions by sharing a wonderful picture of the coach
अश्वनी वैष्णव ने शेयर की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्रेन के कोच की तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने लोगों से अंदाजा लगाने के लिए कहा है कि वे गेस करें कि यह ट्रेन कहां चलेगी। साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में अंग्रेजी कविता की एक लाइन लिखकर संकेत भी दिया है। अंग्रेजी कविता की लाइन 'Jack n Jill went up the hill' के जरिए उन्होंने पहाड़ का जिक्र किया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि यह ट्रेन कालका-शिमला रूट पर चलाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने अपनी ट्विटर पोस्ट में जिस ट्रेन के कोच फोटो शेयर की है, वह बेहद लग्जरी दिख रहा है।  

विज्ञापन


अश्विनी वैष्णव की पोस्ट पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं
केंद्रीय मंत्री की पोस्ट पर तमाम ट्विटर यूजर्स प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में बताया है कि ट्रेन कालका-शिमला रूट पर चलाई जाएगी। वहीं, एक यूजर ने लिखा- कालका ,शिमला toy ट्रैन का बदलता रूप। कई यूजर्स ने तो यहां तक बता दिया कि ये कोच कहां बनाए जा रहे हैं। एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा कि सर ट्रेन बहुत लेट चल रही है, सही टाइम पर चलने बोलिये। 
विज्ञापन


पैनोरमिक (पारदर्शी) 'मिनी वंदेभारत' ट्रेन चलाने का रेलवे का है प्लान
इससे पहले, हाल ही में खबर आई थी कि कालका-शिमला नैरोगेज रेल लाइन पर जल्द पैनोरमिक (पारदर्शी) 'मिनी वंदेभारत' ट्रेन चलाने का प्लान रेलवे बोर्ड कर रहा है। यह जानकारी भी मिली थी कि अपनी इस योजना को अंजाम देने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से कोच तैयार किए जा रहे हैं। पहले चरण में रेलवे बोर्ड की ओर से पैनोरमिक शैल और लगेज बोगी को ट्रायल के लिए तैयार किया है। इसका ट्रायल रेलवे बोर्ड ने शुरू कर दिया है। खाली शैल का ट्रायल भी हाल ही में किया गया था। ये ट्रॉयल कालका से शिमला तक किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कोच वर्तमान में चल रहे विस्ताडोम कोच से भी आधुनिक होंगे और पर्यटक पैनोरमिक कोच से खूबसूरत वादियों को निहार सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed