फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Anurag Thakur accused Rahul gandhi of defaming the country

BJP vs Congress: अनुराग ठाकुर ने राहुल पर लगाया देश को बदनाम करने का आरोप, बोले- सेना और देश से माफी मांगें

Tue, 14 Mar 2023 11:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 11:01 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कहा कि कांग्रेस के समय मीडिया को बंद करने का काम हुआ और देश से बाहर जाकर भारत को दुनियाभर में बदनाम करने का काम करते हो।

विज्ञापन
Union minister Anurag Thakur accused Rahul gandhi of defaming the country
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्रिटेन के कार्यक्रमों में राहुल के बयानों से देश में बवाल मचा हुआ है। भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश को बदनाम करने का लगा रही है। वहीं कांग्रेस भी सोशल मीडिया और प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार पर पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनपर दुनियाभर में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


देश की सीमा पर तैनात जवानों से माफी मांगनी चाहिए
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कहा कि कांग्रेस के समय मीडिया को बंद करने का काम हुआ और देश से बाहर जाकर भारत को दुनियाभर में बदनाम करने का काम करते हो। आगे कहा कि राहुल गांधी को देश वापस आकर सदन में सांसदों से, देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं देश की सीमा पर तैनात सेना के जवानों से माफी मांगनी चाहिए साथ ही उनको देश की महिलाओं, मजदूरों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

 
देश का मजदूर देश को सींचता है
आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का मजदूर अपने खून पसीना बहाकर देश को सींचता है और देश को आगे बढ़ाता है, जिसके चरण धोकर पीएम मोदी उनका सम्मान करते हैं। और आप दुनिया के देशों में जाकर भारत का अपमान करने में लगते हैं। उन्होंने कहा कि टेरर-फंडिंग मामलों की जांच करने वाले संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed