फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Anurag Singh said that like UP and Uttarakhand AAP will not win even a single seat in Himachal

Election News: केंद्रीय मंत्री ने आप पर बोला हल्ला, यूपी में नहीं जीती एक भी सीट, HP में BJP करेगी सुपड़ा साफ

Sat, 22 Oct 2022 04:05 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 04:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को चुनाव होंगे।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Singh said that like UP and Uttarakhand AAP will not win even a single seat in Himachal
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल और गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी(आप) पर हमला किया है। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को कहा कि आप उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खाता नहीं खोल सकी थी। भाजपा आप का हिमाचल प्रदेश में भी खाता खाली कर देंगी। गुजरात में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। आप के पास जनाधार नहीं हैं। जिन राज्यों में उन्होंने सरकार बनाई है, उन राज्यों की हालत खराब है। 
विज्ञापन


गुजरात और हिमाचल में होने हैं चुनाव 
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को चुनाव होंगे। गुजरात चुनावों का एलान नहीं हुआ है। बता दें कि, गुजरात सरकार का कार्यकाल 23 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि  इस वजह से चुनाव की तारीखों की घोषणा में देरी हो रही है। पिछले साल 2017 विधानसभा चुनाव में भी चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के ऐलान के करीब 13 दिन बाद गुजरात चुनाव की घोषणा की थी। राज्य की विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। पिछले 24 साल से राज्य में भाजपा की सरकार है। 
विज्ञापन


पिछली बार कब हुए थे चुनाव? 
गुजरात में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को। पहले चरण का चुनाव नौ दिसंबर 2017 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को नतीजे आए थे। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या इस बार बदलेंगे समीकरण?
यूं तो पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है, लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी पूरी ताकत लगा दी है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed