फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home minister Amit Shah Tripura visit challenged Left Parties news in hindi

Tripura: '2028 में BJP के 10 साल का रिपोर्ट लाऊंगा', वाम दलों को शाह ने दी तीसरी बार सरकार बनाने की चुनौती

Sun, 22 Dec 2024 06:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धलाई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 22 Dec 2024 06:13 PM IST
सार

भाजपा नेता अमित शाह ने बताया कि कम्युनिस्ट शासन में गरीबों के लिए मुफ्त अनाज नहीं था, लेकिन अब प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलो चावल मिलता है और पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।

विज्ञापन
Union Home minister Amit Shah Tripura visit challenged Left Parties news in hindi
अमित शाह - फोटो : X/Amit Shah

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को त्रिपुरा में विस्थापित ब्रू आदिवासियों के पुनर्वास वाले गांव का दौरा किया। उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए वाम दलों (लेफ्ट पार्टियों) पर जमकर निशाना साधा। वाम दलों को घेरते हुए उन्होंने कहा कि 35 वर्षों के शासन के दौरान वाम दलों ने त्रिपुरा को पिछड़ा राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि 2018 में भाजपा के सत्ता संभालने के बाद ही राज्य में प्रगति हुई। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाम दलों के शासन के दौरान त्रिपुरा सभी मानकों पर पीछे रहा है, लेकिन अब प्रगति के रास्ते पर है। उन्होंने कहा, "वाम दलों ने 35 वर्षों तक त्रिपुरा में शासन किया। उनका दावा था कि वे गरीबों के कल्याण के लिए काम करते हैं। कांग्रेस ने भी त्रिपुरा में काफी समय तक शान किया, लेकिन राज्य की जनता हमेशा गरीब ही रही। भाजपा के सत्ता में आने के बाद यहां विकास हुआ।" 
विज्ञापन


2017 में अमित शाह ने किया था त्रिपुरा का दौरा 
अमित शाह ने बताया कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर 2017 में त्रिपुरा का दौरा किया था। वे पांच दिनों तक राज्य में रुके थे, इस दौरान केवल 11 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली थीं। उन्होंने आगे कहा, "हमने अपना काम शुरू किया। हमने कड़ी मेहनत की और कम्युनिस्टों को सत्ता से बाहर किया।" केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वाम दलों के शासन के दौरान केवल 2.5 फीसदी लोगों को पाइप से पीने का पानी मिलता था। अब 85 फीसदी लोगों को पीने का पानी मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता अमित शाह ने कहा, "कम्युनिस्ट शासन में गरीबों के लिए मुफ्त अनाज नहीं था, लेकिन अब प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलो चावल मिलता है और पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।" उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में निवेश आया है और लोगों को मुफ्त बिजली और एलपीजी कनेक्शन मिलने लगा। गृह मंत्री ने आगे कहा कि उग्रवादियों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद त्रिपुरा अब शांतिपूर्ण है। मां त्रिपुरासुंदरी के आशीर्वाद से त्रिपुरा देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक होगा। 

ब्रू आदिवासियों के पुनर्वास का जिक्र करते हुए अमित शाह ने बताया कि केंद्र और त्रिपुरा की सरकार ने 40,000 विस्थापित लोगों के पुनर्वास का फैसला किया। उन्होंने कहा, ब्रू लोग अमानवीय परिस्थितियों में रह रहे थे। वामपंथी सरकारों ने उनकी हालत सुधारने के लिए कोई कोशिश नहीं की। हम 11 गांव स्थापित कर चुके हैं।


विधानसभा चुनाव 2028 में अमित शाह पेश करेंगे भाजपा का रिपोर्ट कार्ड
अमित शाह ने रविवार को बताया कि वे 2028 के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में भाजपा और सीपीआई(एम) दोनों शासनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का प्रदर्शन पिछले वाम दलों के शासन की तुलना में बहुत मजबूत होगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "त्रिपुरा ने भाजपा को दो बार जनादेश दिया है। तीसरी बार 2028 के विधानसभा चुनाव में मैं भाजपा के 10 साल के शासन का रिपोर्ट कार्ड लेकर आऊंगा और इसकी तुलना सीपीआई(एम) के 35 वर्षों के शासन से करूंगा।"

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed