{"_id":"62bae26897930f6601578520","slug":"union-health-secretary-to-states-to-minimise-covid-19-infection-need-to-focus-on-five-fold-strategy-of-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किया अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किया अलर्ट
Tue, 28 Jun 2022 04:56 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 28 Jun 2022 04:56 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा कि आगामी त्योहारी मौसम के मद्देजनर कोविड-19 संक्रमण को कम करने के लिए परीक्षण, टीकाकरण, प्रोटोकॉल की रणनीति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। राज्यों में सामूहिक समारोहों की संभावना है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को राज्यों से कहा कि आगामी त्योहारी मौसम के मद्देजनर कोविड-19 संक्रमण को कम करने के लिए परीक्षण, ट्रैकिंग, उपचार, टीकाकरण, प्रोटोकॉल की रणनीति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। राज्यों में सामूहिक समारोहों की संभावना है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में यह आवश्यक है कि हम केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोगात्मक प्रयासों से अब तक प्राप्त लाभ को न खोएं और बढ़े हुए कोविड 19 संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए समय पर आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य कदम भी उठाएं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एक बयान में कहा कि देशभर के कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में वर्तमान में कोविड मामलों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। आगामी महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाले विभिन्न उत्सवों के साथ-साथ यात्राओं के संदर्भ में बड़े पैमाने पर सभाएं होने की संभावना है। ऐसे आयोजनों/यात्राओं के दौरान लाखों व्यक्ति स्वयंसेवियों और समुदाय आधारित सामाजिक/धार्मिक संगठनों द्वारा व्यवस्था किए गए पड़ाव बिंदुओं के साथ सैकड़ों किलोमीटर की अंतर्राज्यीय यात्रा करते हैं। ऐसी मंडलियां संभावित रूप से कोविड 19 सहित संक्रामक रोगों के संचरण की सुविधा प्रदान कर सकती हैं।To minimise Covid-19 infection, there's need to focus on five-fold strategy of testing, tracking, treating, vaccinating & adhering to Covid appropriate behaviour in view of upcoming festive season when states are likely to witness mass gatherings: Union Health Secretary to States pic.twitter.com/co7V9wSU8A
— ANI (@ANI) June 28, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
इस संदर्भ में यह आवश्यक है कि हम केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोगात्मक प्रयासों से अब तक प्राप्त लाभ को न खोएं और बढ़े हुए कोविड 19 संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए समय पर आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य कदम भी उठाएं।