फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Secretary Apurva Chandra issues advisory to States/UTs in view of WHO 's declaration of Mpox

Mpox Alert: केंद्र सरकार ने एमपॉक्स को लेकर राज्यों को जारी की एडवाइजरी, WHO की चेतावनी के बाद उठाया कदम

Mon, 09 Sep 2024 01:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 09 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

Mpox Alert: केंद्र सरकार ने एमपॉक्स को लेकर राज्यों को एडवाइजरी जारी की है, बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में एमपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

विज्ञापन
Union Health Secretary Apurva Chandra issues advisory to States/UTs in view of WHO 's declaration of Mpox
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा - फोटो : X / @MoHFW_INDIA

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने एमपॉक्स से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित किए जाने के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श जारी किया है। बता दें कि हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में एक संदिग्ध मरीज मिला है, जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट हो गया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को संदिग्ध एमपॉक्स मरीजों की जांच करने, संक्रमण की पुष्टि होने पर आइसोलेट करने और संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए संपर्क का पता लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन








'अनावश्यक दहशत फैलाने से बचने जरुरत'
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे पत्र में उनसे लोगों में अनावश्यक दहशत फैलाने से बचने को कहा। उन्होंने कहा, मौजूदा प्रकोप में भारत में एमपॉक्स का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और संदिग्ध मामलों में से किसी भी नमूने में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय लगातार उभरती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में एमपॉक्स के संदिग्ध मरीज को लेकर जानकारी भी साझा की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से विशेष रूप से स्वास्थ्य सुविधा स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने, अस्पतालों में आइसोलेशन सुविधाओं की पहचान करने और ऐसी सुविधाओं में आवश्यक रसद और प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राज्य और जिला स्तर पर एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत निगरानी इकाइयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी प्रमुख हितधारकों के उन्मुखीकरण का भी आह्वान किया।

जानिए एमपॉक्स कैसे फैलता है?


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed