केरल में मंडाविया: मुख्यमंत्री के साथ की कोरोना समीक्षा बैठक, 'मेडिसिन पूल' के लिए हर जिले को मिलेंगे एक करोड़ रुपये
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को केरल में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को लेकर प्रदेश की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज भी शामिल हुईं। मंडाविया ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद से भी मुलाकात की।
विस्तार
केरल में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सोमवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आपातकाली कोविड प्रतिक्रिया पैकेज-2 के तहत 267.35 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में मेडिसिन पूल स्थापित करने के लिए एक-एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि और मुहैया कराई जाएगी।
मंडाविया ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ऐसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण सुनिश्चित करेगी जो केरल के हर जिले में टेलीमेडिसिन सुविधाओं को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए राज्य के जिला अस्पतालों में 10 किलोलीटर लिक्विड ऑक्सीजन भंडारण क्षमता वाले टैंक की स्थापना की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी जिला अस्पतालों में पीडियाट्रिक आईसीयू का निर्माण भी किया जाएगा।
Had an intensive meeting with the Chief Minister and Health Minister of Kerala, @VijayanPinarayi ji & Veena George ji, along with State officials to review #COVID19 situation in Kerala. (1/4) pic.twitter.com/0k4Q4GE74R
विज्ञापन विज्ञापन— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 16, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की इस समीक्षा बैठक को लेकर राज्य के जनसंपर्क विभाग ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है। इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्री स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए उठाए गए राज्य सरकार के कदमों की सराहना की। मुख्यमंत्री और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज से मुलाकात के बाद मंडाविया ने कहा कि यहां की हेल्थकेयर व्यवस्था शानदार है। उन्होंने कम टीका बर्बादी के लिए भी प्रशंसा की।
बता दें कि केरल में इस समय सामने आने वाले कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या पूरे देश में रोज सामने आने वाले मामलों की तुलना में लगभग आधी बैठ रही है। रविवार को राज्य में इस बीमारी के 18.582 नए मामले दर्ज किए गए थे। इसी दिन पूरे देश में सामने आए कोरोना के नए मामलों की संख्या 32,937 रही थी। इसके अलावा रविवार को प्रदेश में कोरोना वायरस की सकारात्मकता दर 15.11 फीसदी दर्ज की गई थी।
देश में टीकाकरण का आंकड़ा 55 करोड़ के पार
उधर, पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण का आंकड़ा 55 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को जानकारी दी। बता दें कि देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। इसके अलावा कोरोना टीकाककण के मामले में 50 करोड़ का आंकड़ा 14 अगस्त को छुआ था। मंडाविया ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा कि टीकाकरण के मामले में यह देश की रिकॉर्ड उपलब्ध है।
In record-breaking progress, India administers 55 crore #COVID19 vaccines.
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 16, 2021
Let's strengthen India's fight against Coronavirus
Let's get vaccinated!
समस्त देशवासियों को 55 करोड़ वैक्सीनेशन पूर्ण होने की बधाई। आइए टीका लगवाएं और कोरोना से लड़ाई को और मज़बूत करें। pic.twitter.com/JZnS6R2gTO