राहत: 180 जिलों में 7 दिन से कोरोना का एक भी केस नहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने जगाई उम्मीद
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले सात दिनों से देश के 180 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं देखा गया है। इसके अलावा पिछले 14 दिनों में 18 जिलों ने कोरोना का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया है। साथ ही पिछले 21 दिनों में 54 जिलों में कोविड का कोई भी नया मामला नहीं देखा गया है।
विस्तार
देश में हर तरफ कोरोना का कहर जारी है। इस घातक बीमारी के चलते बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। आए दिन कोविड-19 के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नई जानकारी दी है। दरअसल, शनिवार (8 मई) को स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले सात दिनों से देश के 180 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं देखा गया है।
डॉ. हर्षवर्धन ने आगे कहा कहा कि पिछले 14 दिनों में 18 जिलों ने कोरोना का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया है। इसके अलावा पिछले 21 दिनों में 54 जिलों में कोविड का कोई भी नया मामला नहीं देखा गया है।
मेडिकल सहायता को राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा जा रहाFor last 7 days, 180 districts in the country have not seen a single new case of COVID-19. 18 districts have not recorded any cases in last 14 days. 54 districts have not witnessed any new case in last 21 days: Union Health Minister Harsh Vardhan pic.twitter.com/QeWlBeZq1t
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 8, 2021
भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि उसकी तरफ से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विदेशों से आई जरूरी मेडिकल सहायता को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रभावी ढंग से आवंटित किया जा रहा है। इनमें अब तक 2933 ऑक्सीजन सांद्रक, 2429 ऑक्सीजन सिलेंडर, 13 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 2951 वेंटिलेटर / बीआई पीएपी / सी पीएपी और तीन लाख से अधिक रेमेडिसविर की शीशियां वितरित की जा चुकी हैं।
Govt has ensured global aid is being effectively & promptly allocated & delivered to States/UTs. 2933 oxygen concentrators, 2429 oxygen cylinders, 13 oxygen generation plants, 2951 ventilators/Bi PAP/C PAP & more than 3 lakh Remdesivir vials delivered so far: Govt of India
— ANI (@ANI) May 8, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुछ राज्य आपूर्ति किए गए वैक्सीन की तुलना में टीकों की अधिक खपत दिखा रहे हैं (जिसमें वेस्टेज भी शामिल है)। अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 53 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक मिल जाएगी।
States with negative balance are showing more consumption (including wastage) than vaccine supplied as they've not reconciled the vaccine they have supplied to Armed Forces. Over 53 lakh vaccine doses will be received in addition by states/UTs within next 3 days: Health Ministry
— ANI (@ANI) May 8, 2021
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.