फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Finance Minister Nirmala Sitharaman inaugurates CSR and Investment Summit 2022

Nagaland: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएसआर और निवेश सम्मेलन 2022 का किया उद्घाटन

Tue, 23 Aug 2022 12:08 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी/कोहिमा
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी/कोहिमा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 Aug 2022 12:08 AM IST
सार

इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक कॉर्पोरेट प्रतिनिधी और निवेशक भाग ले रहे हैं। कॉन्क्लेव का उद्देश्य उद्यमिता, कौशल विकास, नवाचार, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और पोषण, कृषि, वन और पर्यावरणीय स्थिरता के विषयगत क्षेत्रों पर विचार-विनिमय और साझेदारी के दायरे को प्रतिबिंबित करना है।

विज्ञापन
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman inaugurates CSR and Investment Summit 2022
कोहिमा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नगालैंड की राजधानी कोहिमा में सतत विकास को मजबूत करने के लिए साझेदारी पर आधारित तीन दिवसीय 'सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) और इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 2022' का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर का यह राज्य कंपनियों और निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प होना चाहिए। 

विज्ञापन


हालांकि, वित्त मंत्री ने भरोसा जताया कि सम्मेलन में कंपनियों के आने से संभावनाएं बनी हैं। और अधिक कंपनियां राज्य में आएंगी और निवेश करेंगी। आईडीएएन द्वारा आयोजित यह नागालैंड में अपनी तरह का पहला सीएसआर (Corporate Social Responsibility) कॉन्क्लेव है। इसका उद्देश्य व्यापार से व्यवसाय और व्यापार से सरकार की बातचीत पर ध्यान केंद्रित करना है।
विज्ञापन


इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक कॉर्पोरेट प्रतिनिधी और निवेशक भाग ले रहे हैं। कॉन्क्लेव का उद्देश्य उद्यमिता, कौशल विकास, नवाचार, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और पोषण, कृषि, वन और पर्यावरणीय स्थिरता के विषयगत क्षेत्रों पर विचार-विनिमय और साझेदारी के दायरे को प्रतिबिंबित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने ट्विटर पर कार्यक्रम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, कॉन्क्लेव सीएसआर खर्च करने वाली कंपनियों को नागालैंड के विभिन्न अवसरों का लाभ उठाने के लिए मंच प्रदान करेगा। उन्होंने इसमें हिस्सा लेने वाली कंपनियों का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि इससे नगालैंड के विकास को बल मिलेगा और रोजगार के अवसर बढेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed