{"_id":"5f5fd83d73d967029f2dbdbe","slug":"union-education-minister-ramesh-pokhriyal-said-that-a-total-of-18647-posts-are-lying-vacant-in-42-central-universities-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- 42 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 18 हजार से ज्यादा पद खाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- 42 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 18 हजार से ज्यादा पद खाली
Tue, 15 Sep 2020 02:24 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
देश के 42 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 18647 पद खाली पड़े हैं। इसमें से शिक्षकों के 6210 और शिक्षकेतर कर्मचारियों के 12437 पद शामिल हैं। इसके अलावा तीन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालयों में भी 168 पद खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को संसद में एक प्रश्न के जवाब में बताया, एक सितंबर 2020 तक 42 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 6210 पद और गैर शिक्षकों के 12437 पद खाली हैं। इसके अलावा इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में 196 शिक्षकों और 1090 गैर शिक्षकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रिक्तियों का होना और उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है। शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी विश्वविद्यालयों के साथ निरंतर निगरानी करते हैं। यूजीसी ने 4 जून, 2019 को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खाली पदों को भरने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
इसके तहत चयन प्रक्रिया और भर्ती के लिए समयसीमा निर्धारित की गई है। खाली पदों को भरने का काम विश्वविद्यालयों को स्वयं करना होता है।