{"_id":"6501858df8b2b0617c0fc4d3","slug":"union-cabinet-passes-resolution-to-congratulate-pm-modi-on-success-of-g20-summit-i-b-minister-anurag-thakur-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट: 75 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए 1650 करोड़; ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण पर भी मुहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैबिनेट: 75 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए 1650 करोड़; ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण पर भी मुहर
Wed, 13 Sep 2023 03:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 13 Sep 2023 03:19 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि 75 लाख LPG के मुफ्त कनेक्शन और दिए जाएंगे। अगले 3 वर्षों में ये LPG कनेक्शन उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलेंगे।
विज्ञापन
Modi Cabinet
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने त्योहारी मौसम से ठीक पहले महिलाओं को तोहफा देते हुए 75 लाख घरेलू गैस कनेक्शन देने के लिए 1,650 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) में इस एलपीजी कनेक्शन में गैस चूल्हा और एक भरा सिलिंडर भी मुफ्त दिया जाता है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण और एक फार्मा कंपनी में विदेशी निवेश को भी स्वीकृति दी गई है। साथ ही, जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और नई दिल्ली घोषणापत्र के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी गई।
विज्ञापन
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 2023-24 से 2025-26 तक तीन वर्षों में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने की मंजूरी दी गई। अब उज्ज्वला के लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन अदालत पर खर्च होंगे 7,210 करोड़ रुपये
ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के तीसरे चरण को चार वर्ष में लागू किया जाएगा, जिसकी लागत 7,210 करोड़ रुपये होगी। पहले दो चरण में 18 हजार से ज्यादा अदालतें कंप्यूटरीकृत की गईं। तीसरे चरण में ऑनलाइन और पेपरलेस कोर्ट की स्थापना होगी।
विज्ञापन
सुवेन फार्मास्यूटिकल्स में 9,589 करोड़ एफडीआई को मंजूरी
सरकार ने भारतीय दवा कंपनी सुवेन फार्मास्यूटिकल्स में साइप्रस के फर्म बरहयांदा लि. की तरफ से 9,589 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
हाशिये की महिलाओं के लिए संजीवनी
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, उज्ज्वला को लेकर केंद्र सरकार का फैसला हाशिये की उन महिलाओं के लिए संजीवनी है, जो खराब आर्थिक हालात के चलते चूल्हा फूंकने के लिए विवश हैं। अभी दिल्ली में एक सिलिंडर की कीमत 903 रुपये है, पर उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी के साथ यह 703 रुपये में पड़ेगा। उज्ज्वला योजना में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन मुफ्त दिया जाता है। लाभार्थियों को हर साल 14.2 किग्रा वाले 12 सिलिंडर सब्सिडी पर दिए जाते हैं।
जी-20 की कामयाबी इतिहास का अहम अध्याय
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता में वैश्विक दक्षिण की आवाज बुलंद करने को अनूठा पहलू बताया है। इसके लिए प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी। इस दौरान शाम को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि पीएम के नेतृत्व में जी-20 की कामयाबी देश के कूटनीतिक इतिहास का अहम अध्याय बन गया है।