फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union budget 2022: Jal Jeevan Mission-Har Ghar Jal Yojana of the Ministry of Jal Shakti received Rs 60000 crore rupees in budget

Budget 2022: जल जीवन मिशन को बजट में मिला बूस्टर डोज, 60 हजार करोड़ की लागत से 3.8 करोड़ घरों में पहुंचेगा पानी

Tue, 01 Feb 2022 08:11 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 01 Feb 2022 08:11 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि नल से जल के 3.80 करोड़ नए कनेक्शन, रासायनिक मुक्त कृषि के लिए गंगा किनारे पांच किलोमीटर चौड़े गलियारा से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड में सिंचाई के लिए पानी, यह सब सुनिश्चित करता है कि हर भारतीय की जरूरतों का बजट में पूरा करने का ध्यान रखा गया है...

विज्ञापन
Union budget 2022: Jal Jeevan Mission-Har Ghar Jal Yojana of the Ministry of Jal Shakti received Rs 60000 crore rupees in budget
जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

केंद्रीय बजट में जलशक्ति मंत्रालय की जल जीवन मिशन-हर घर जल योजना को बड़ा बूस्ट मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन वाली हर घर नल से जल योजना को बजट में 2022-23 के लिए 60 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे वित्त वर्ष 2022-23 में 3.80 करोड़ नए ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण की तरफ से पेश आत्मनिर्भर भारत का बजट, 130 करोड़ भारतीयों को परिवर्तनकारी लाभ देगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि नल से जल के 3.80 करोड़ नए कनेक्शन, रासायनिक मुक्त कृषि के लिए गंगा किनारे पांच किलोमीटर चौड़े गलियारा से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड में सिंचाई के लिए पानी, यह सब सुनिश्चित करता है कि हर भारतीय की जरूरतों का बजट में पूरा करने का ध्यान रखा गया है। शत-प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुंचाने के वादे को पूरा करने की मजबूत कार्ययोजना प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि देशभर के 19 करोड़ 27 लाख 76 हजार 015 ग्रामीण परिवारों में से करीब 8.91 करोड़ से अधिक (46 फीसदी से अधिक) घरों में नल से जल मिलने लगा है। योजना की घोषणा के ढाई साल पूर्व 17 फीसदी से भी कम ग्रामीण घरों में नल से जल मिल रहा था। बीते ढाई साल के कार्यकाल में करीब 5.67 करोड़ नए नल से जल कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में जल जीवन मिशन के लिए 50 हजार 11 करोड़ के मुकाबले करीब 10 हजार करोड़ रुपये अधिक हैं। पिछले वित्त वर्ष में 3.25 करोड़ नए कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था। संशोधित बजट अनुमान 45 हजार 11 करोड़ रुपये के मुकाबले तो यह करीब 15 हजार करोड़ रुपये अधिक है।

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को मिलेगी गति

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट पर शेखावत ने कहा कि बजट में 1400 करोड़ रुपये के प्रावधान से इस प्रोजेक्ट को गति मिलेगी। 221 किलोमीटर लंबे लिंक वाले प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाना है। प्रोजेक्ट का अनुमानित खर्च 46,605 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार 39,319 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा लाभ मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को मिलेगा।

पांच नदियों के लिंक से दूर होगी पानी की किल्लत

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पांच नदी जोड़ो लिंक दमनगंगा-पिंजाल, पार तापी-नर्मदा, गोदावरी-कृष्णा, कृष्णा-पेन्नार और पेन्नार-कोवेरी की ड्राफ्ट डीपीआर को अंतिम रूप दिए जाने और लाभार्थी राज्यों के बीच सहमति बनने पर केंद्र सरकार से कार्यान्वयन के लिए सहायता प्रदान करने का ऐलान किया गया है। इस घोषणा से देश के सुदूर और शुष्क भागों में पानी की कमी की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

रसायन मुक्त खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि किसानों पर फोकस के साथ गंगा के किनारे पांच किलोमीटर चौड़े कॉरिडोर पर देश में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप गंगा किनारे बसे लोगों की आय बढ़ाने वाले अर्थ गंगा प्रोजेक्ट को इससे बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed