बजट पर बोले पीएम मोदी: गरीब को बल और युवाओं को बेहतर कल मिलेगा
{"_id":"5d1ec8158ebc3e3c763fe880","slug":"union-budget-2019-live-updates-nirmala-sitharaman-will-table-first-budget-of-modi-second-term","type":"live","status":"publish","title_hn":"बजट पर बोले पीएम मोदी: गरीब को बल और युवाओं को बेहतर कल मिलेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 05 Jul 2019 01:58 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:58 PM IST
खास बातें
- बजट में पेट्रोल, डीजल पर उपकर में प्रति लीटर एक रुपये की वृद्धि।
- सोना पर आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत किया गया।
- इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को लेकर लिये गए कर्ज पर ब्याज भुगतान में 1.5 लाख रुपये की आयकर छूट
- अब आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन कार्ड जरूरी नहीं, आधार का इस्तेमाल कर सकते हैं
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:55 PM, 05-Jul-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट देश को विश्वास दे रहा है कि दिशा और गति सही है तो लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह बजट 21वीं सदी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। इससे विकास की रफ्तार तेज होगी। बजट से गरीब को बल मिलेगा और युवाओं को बेहतर कल मिलेगा।
01:55 PM, 05-Jul-2019
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बजट पर कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यू इंडिया के लिए बजट पेश किया है। यह बजट देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के सपनों को साकार करने वाला है।
विज्ञापन
01:09 PM, 05-Jul-2019
पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा होगा। पेट्रोल-डीजल पर एक-एक रुपये का अतिरिक्त सेस। सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 12.5 फीसदी की गई। विदेशों से किताब मंगवाना पांच फीसदी मंहगा। इस साल राजकोषीय घाटे को 3.4 से घटाकर 3.3 प्रतिशत किया गया। ऑटो पार्ट्स, सीसीटीवी और मार्बल महंगा।
12:56 PM, 05-Jul-2019
एयर इंडिया के विनिवेश की योजना फिर शुरू होगी। हाउसिंग लोन पर 3.5 लाख की छूट। 45 लाख का घर खरीदने पर डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त छूट। ब्याज पर छूट बढ़कर दो से साढ़े तीन लाख हुई। खाते से साल में एक करोड़ की निकासी पर दो प्रथिशत टीडीएस लगेगा। पैन की जगह आधार कार्ड के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। नकद लेन-देन को कम करने पर जोर। दो करोड़ की आय पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं। 2-5 करोड़ की कमाई पर तीन फीसदी अतिरिक्त टैक्स। पांच करोड़ से ज्यादा की आय पर सात फीसदी अतिरिक्त कर।
12:54 PM, 05-Jul-2019
डायरेक्ट टैक्स वसूली में 78 प्रतिशत का इजाफा। डायरेक्ट टैक्स वसूली बढ़कर 11.37 लाख करोड़ रुपये हुई। एसएचजी में एक महिला को मुद्रा स्कीम के तहत एक लाख रुपये का कर्ज। कॉर्पोरेट टैक्स का बढ़ा दायरा। 400 करोड़ रुपये से कम के टर्नओवर वाली कंपनियों को छूट। इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर टैक्स 12 प्रतिशत से घटकर 5 फीसदी। ब्याज पर भी राहत मिलेगी। कॉरपोरेट टैक्स के दायरे में 0.7 प्रतिशत कंपनिया। 400 करोड़ रुपये के रिटर्न पर कंपनियों को 25 फीसदी कॉरपोरट टाक्स देना होगा।
12:41 PM, 05-Jul-2019
बीते एक साल में एनपीए घटकर एक लाख करोड़ रुपये रह गया है। अगले पांच साल में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। युवाओं को महात्मा गांधी के मूल्यों से अवगत कराने के लिए 'गांधीपीडिया' बनाएंगे। देश के हर जिले में महिला स्वयं सहायता समूह योजना शुरू होगी। 2019-20 में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये विनिवेश से प्राप्त करना सरकार का लक्ष्य। नेत्रहीनों के लिए पांच और दस रुपये के नए सिक्के बनाएंगे। भारत का बजट घाटा पांच फीसदी से भी कम। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब 20 रुपये का सिक्का आएगा। साथ ही एक, दो , पांच और दस रुपये के सिक्कों की नई सीरीज जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:32 PM, 05-Jul-2019
वित्त मंत्री ने एलान किया कि जनधन खाताधारक महिलाओं को 5000 रुपये ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी। महिलाओं के लिए अलग से एक लाख रुपये के मुद्रा लोन की व्यवस्था की जाएगी। अब एनआरआई को भारत आते ही आधार कार्ड देने की सुविधा मिलेगी, साथ ही अब उन्हें 180 दिनों तक भारत में रहने की जरूरत नहीं है।
12:26 PM, 05-Jul-2019
सरकारी बैंकों की स्थिति सुधारी जिसका असर दिखने लगा है। सुधारों से बैंकों का एनपीए घटा। चार लाख करोड़ का कर्ज वसूला गया। बैंकिंग को हर दरवाजे तक पहुंचाएंगे। सरकारी बैंकों के लिए 70 हजार करोड़ का प्रावधान। क्रेडिट ग्रोथ 13.8 फीसदी बढ़ी। एनबीएफसी की फंडिंग पर रोक नहीं लगेगी। 2019-20 में चार दूतावास खोले जाएंगे। सरकारी बैंकों को 70 हजार करोड़ की मदद दी। एनबीएफसी को बाजार से कर्ज जुटाने में मदद करेंगे।
12:22 PM, 05-Jul-2019
यह सरकार महिला उद्यमिता को प्रमोट कर रही है। मुद्रा, स्टार्टअप और स्टैंडअप स्कीम के तहत उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार आईडीएएस योजना के लिए रियायती वित्त पोषण उपलब्ध कराती है। पारंपरिक उत्पादों और कारीगारों को वैश्विक अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए मिशन शुरू होगा। उजाला योजना के जरिए सलाना 18,341 करोड़ रुपये की बचत। भारत की जल सुरक्षा और नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता। 2024 तक करेंगे इस पर काम। सरकार 17 पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय स्थलों के तौर पर विकसित कर रही है।
12:15 PM, 05-Jul-2019
256 जिलों में जल प्रबंधन की स्थिति दयनीय। 2024 तक इनमें सुधार के लिए काम होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी एक सुनहरी कहानी है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं का अद्भुत योगदान न हो। महिलाओं के लिए 'नारी तू नारायणी' का नारा दिया। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि महिलाओं के विकास के बिना किसी भी देश का विकास नहीं हो सकता। इस बार चुनाव में महिलाओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। 78 महिला सांसद चुनी गई हैं जोकि एक रिकॉर्ड है।