फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union agriculture minister shivraj singh chouhan said Being anti-farmer is in DNA of Congress

Congress: 'किसान विरोधी होना कांग्रेस के डीएनए में है', केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का तंज

Fri, 02 Aug 2024 02:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 02 Aug 2024 02:31 PM IST
सार

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए कुछ प्राथमिकताएं तय की हैं, जिनमें फसल उत्पादन को बढ़ाना, कृषि लागत को कम करना, किसानों को फसल की अच्छी कीमत देना और प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किसानों को पर्याप्त राहत देना शामिल है।

विज्ञापन
union agriculture minister shivraj singh chouhan said Being anti-farmer is in DNA of Congress
राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि किसान विरोधी होना कांग्रेस के डीएनए में है। विपक्षी पार्टियों द्वारा केंद्र की मोदी सरकार पर कृषि क्षेत्र के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया जा रहा है। विपक्ष के आरोपों के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी को ही किसान विरोधी कह दिया। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने गिनवाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
शुक्रवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 10 वर्षों में कृषि क्षेत्र के बजट में अच्छी खासी बढ़ोतरी की है। किसानों को सब्सिडी पर फर्टिलाइजर्स मिल रहे हैं और आगे भी मिलते रहेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान विरोधी होना कांग्रेस के डीएनए में है। कांग्रेस की प्राथमिकताएं शुरुआत से ही गड़बड़ रही हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए कुछ प्राथमिकताएं तय की हैं, जिनमें फसल उत्पादन को बढ़ाना, कृषि लागत को कम करना, किसानों को फसल की अच्छी कीमत देना और प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किसानों को पर्याप्त राहत देना शामिल है। 
विज्ञापन


विपक्ष ने सरकार पर किसानों के लिए कुछ न करने का आरोप लगाया
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष के अच्छे सुझावों का स्वागत करेगी। चौहान ने कहा कि उनकी सरकार किसानों को भगवान मानती है न कि वोटबैंक। उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें किसानों को पर्याप्त एमएसपी न देने का आरोप लगाया गया। राज्यसभा में चर्चा के दौरान विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए बीते 10 वर्षों में कुछ नहीं किया है और हालिया बजट भी उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed