फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unindian Heroin tanishtha speaks on racism

'भारतीय समाज गोरे रंग के पीछे पागल है'

Sun, 31 Jul 2016 03:40 PM IST
संजय मिश्रा/ मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
संजय मिश्रा/ मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Sun, 31 Jul 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
Unindian Heroin tanishtha speaks on racism

हाल ही में अपनी फिल्म अनइंडियन के लिए एक बातचीत में अभिनेता बने पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने कहा था, "ऑस्ट्रेलिया में रंगभेद नहीं है, यहां सभी संस्कृति और रंग के लोगों का स्वागत है।"

विज्ञापन


इस फिल्म में उनके साथ काम कर रही भारतीय अदाकारा तनिष्ठा का कहना है, "भारतीय समाज गोरे रंग के पीछे पागल है और कमर्शियल सिनेमा उसी भावना को हवा दे रहा है।"
विज्ञापन


वो कहती हैं, "हमारे यहां काजोल, रानी मुखर्जी, बिपाशा बासु, स्मिता पाटिल जैसे बड़े स्टार रहे हैं जो गोरे नहीं थे। लेकिन फिर भी हम (साँवले) लोगों को अलग तरह की लड़ाइयां लड़नी पड़ती हैं सिर्फ यहां नहीं पूरी दुनिया में।"
विज्ञापन
विज्ञापन


तनिष्ठा ‘अनइंडियन’ नाम से बन रही इस इंडो-ऑस्ट्रेलियन फिल्म में मीरा नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं जो मॉडर्न ख्यालों वाली स्वतंत्र महिला हैं और हर मामले में महिलाओं के अधिकारों की बात करती हैं।

'आगे बढ़ने के लिए हर औरत को अपने हिस्से की जंग लड़नी पड़ती है'

Unindian Heroin tanishtha speaks on racism

तनिष्ठा कहती हैं, "हाल ही में इस बात की चर्चा थी कि हॉलीवुड मेल डॉमिनेटेड इंडस्ट्री है। ठीक इसी तरह बॉलीवुड भी ज्यादातर मेल डॉमिनेटेड इंडस्ट्री है। लेकिन अब धीरे-धीरे हमारे देश और दुनिया में औरत की आजादी और पुरुषों के साथ बराबरी को लेकर बदलाव आ रहे हैं। हालांकि अब भी ये रास्ता काफी लंबा है लेकिन हम आगे बढ़ रहें है।"

तनिष्ठा मानती हैं कि आगे बढ़ने के लिए हर औरत को अपने हिस्से की जंग लड़नी पड़ती है लेकिन ऐसी परिस्थितियों में मर्द और औरत नहीं, एक इंसान के तौर पर सोचना चाहिए।

ब्रेट ली के साथ फिल्म में किए एक अंतरंग दृश्य पर भारतीय सेंसर की आपत्ति पर हंसते हुए वो कहती हैं, "दुनिया भर में सेंसरशिप के इतिहास को देखकर लगता है कि जितना किसी आर्टिस्ट, फिल्मकार को कंट्रोल या सेंसर किया जायेगा उतना हम उसको डिफेंड करेंगे। सेंसर या सरकार फिल्मों के जरिए जो चीज कंट्रोल करना चाहती है उसका रिजल्ट कभी नहीं मिलता है। अगर आप ज्यादा सेंसर करेंगे तो हम दूसरा रास्ता चुनेंगे लेकिन अपनी बात जरूर कहेंगे।"

भारतीय फिल्मों में कम ही नजर आने वाली तनिष्ठा कई फिल्में और थिएटर कर चुकी हैं और अब बतौर नायिका भारत में यह उनकी पहली रिलीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed