{"_id":"5bf88c73bdec2241946b3bc1","slug":"unicef-made-youth-advocate-singer-nahid-afreen","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायिका नाहिद आफरीन को यूनिसेफ ने बनाया यूथ एडवोकेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गायिका नाहिद आफरीन को यूनिसेफ ने बनाया यूथ एडवोकेट
Updated Sat, 24 Nov 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
unicef
यूनिसेफ ने बाल अधिकारों की लड़ाई के लिए लोकप्रिय गायिका नाहिद आफरीन को पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला यूथ एडवोकेट नियुक्त किया है। यूनिसेफ के भारतीय प्रतिनिधि यासमीन अली हक ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि 17 साल की नाहिद को पूर्वोत्तर का यूथ एडवोकेट बनाया गया है।
सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत वर्ष 2016 की फिल्म ‘अकीरा’ से बॉलीवुड में कॅरियर की शुरुआत करने वाली नाहिद को इस साल सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका के तौर पर असम सरकार के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यूनिसेफ का यूथ एडवोकेट बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि वे बच्चों को उनके सपनों को हासिल करने की दिशा में प्रेरित करने का भरसक प्रयास करेंगी।