फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UNESCO issued a new logo of Creative Cities of Music Varanasi

यूनेस्को ने जारी किया त्रिशूल और डमरू वाला वाराणसी का नया लोगो

Wed, 14 Sep 2016 04:26 AM IST
शैलेश कुमार शुक्ला/ अमर उजाला, वाराणसी
शैलेश कुमार शुक्ला/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 Sep 2016 04:26 AM IST
विज्ञापन
UNESCO issued a new logo of Creative Cities of Music Varanasi
- फोटो : Amar Ujala

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दुनिया के क्रिएटिव सिटीज ऑफ म्यूजिक में शामिल वाराणसी का लोगो (प्रतीक चिह्न) जारी किया है। इसके साथ ही वाराणसी दुनिया के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है, जिनका अपना लोगो है। 

विज्ञापन


फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित यूनेस्को में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बताया कि यूनेस्को के क्रिएटिव सिटीज ऑफ म्यूजिक के रूप में वाराणसी का ताजा लोगो जारी किया है। इसके साथ ही वाराणसी ग्लासगो (स्कॉटलैंड), लिवरपुल (ब्रिटेन) और हैनोवर (जर्मनी) के क्लब में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


नए लोगों में वाराणसी की विशिष्टता का पूरा ध्यान रखा गया है। लोगो में बाबा विश्वनाथ का त्रिशूल और डमरू, मंदिर, घाट, संगीत के विभिन्न विधाओं के चिह्न जैसे तबला, हार्मोनियम और सितार को दिखाया गया है। यूनेस्को ने अपनी वेबसाइट पर ऋत्विक सान्याल के ध्रुपद गायन की तस्वीर भी अपलोड की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनेस्को के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में 54 देशों के 116 सदस्य देश

UNESCO issued a new logo of Creative Cities of Music Varanasi

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनेस्को के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में 54 देशों के 116 सदस्य देश हैं। इन्हें सात रचनात्मक क्षेत्रों शिल्प, लोककला, डिजाइन, फिल्म, पाक कला, साहित्य, संगीत और मीडिया आर्ट में रखा गया है।

वाराणसी को वर्ष 2015 में संगीत के क्षेत्र में क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया था। भारत का जयपुर शहर भी क्रि एटिव सिटीज में शामिल है। उसे शिल्प और लोककला के क्षेत्र में जगह मिली है। यूनेस्को इस नेटवर्क के जरिये दुनिया के रचनात्मक शहरों में सहयोग बढ़ाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed