{"_id":"694092e7a86dbb6bc0005513","slug":"unemployment-rate-fell-in-november-lowest-since-april-more-relief-in-rural-areas-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unemployment: बेरोजगारी दर घटकर नवंबर में 4.7 फीसदी, अप्रैल के बाद सबसे कम; ग्रामीण इलाकों में ज्यादा राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Unemployment: बेरोजगारी दर घटकर नवंबर में 4.7 फीसदी, अप्रैल के बाद सबसे कम; ग्रामीण इलाकों में ज्यादा राहत
Tue, 16 Dec 2025 04:29 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 16 Dec 2025 04:29 AM IST
सार
देश के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल सरकार के हालिया आंकड़ों के अनुसार, देश में बेरोजगारी दर घटकर नवंबर में 4.7 फीसदी रह गई है। ग्रामीण इलाकों में और ज्यादा स्थिति बेहतर है।
विज्ञापन
बेरोजगारी
- फोटो : एडोव
विस्तार
देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों में बेरोजगारी दर घटकर नवंबर में 4.7 फीसदी पर आ गई है। अक्तूबर में यह 5.2 फीसदी पर रही थी। इस वर्ष अप्रैल के बाद से यह सबसे कम है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आवधिक श्रम बल सर्वे के मुताबिक, ग्रामीण बेरोजगारी दर घटकर 3.9 फीसदी के नए निचले स्तर पर आ गई। शहरी बेरोजगारी दर भी गिरकर अप्रैल के बराबर 6.5 फीसदी पर रही।
क्या कहते हैं सरकार के आंकड़े?
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, नवंबर में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं में बेरोजगारी दर 4.8 फीसदी रही, जो अक्तूबर में 5.4 फीसदी पर थी। यह गिरावट ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की बेरोजगारी दर में कमी के कारण हुई है, जो क्रमशः 4 फीसदी से घटकर 3.4 फीसदी और 9.7 फीसदी से घटकर 9.3 फीसदी हो गई।
पुरुषों की समग्र बेरोजगारी दर पिछले महीने घटकर 4.6 फीसदी हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों की दर 4.1 व शहरी क्षेत्रों में यह घटकर 5.6 फीसदी हो गई। अक्तूबर में क्रमशः 4.6 फीसदी और 6.1 फीसदी थी। अप्रैल से नवंबर के बीच पुरुषों, महिलाओं की बेरोजगारी दर में लगातार और बड़ी गिरावट देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों और महिलाओं दोनों की दर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। सर्वेक्षण में श्रमिक जनसंख्या अनुपात में भी सुधार देखा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MGNREGA: 'मनरेगा का नाम बदलने पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण', शशि थरूर ने जानिए ऐसा क्यों कहा? केंद्र को दी नसीहत

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन