{"_id":"58b9d4534f1c1b214e831e2b","slug":"underworld-don-dawood-ibrahim-may-join-jihad-against-india-with-lashkar-e-taiba","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेहादी ताकतों में भारत के खिलाफ शामिल हो सकता है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेहादी ताकतों में भारत के खिलाफ शामिल हो सकता है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
Updated Sat, 04 Mar 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
दाऊद के भांजे की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भारत में डर और आतंक फैलाने वालों के साथ कितना गहरा संबंध है, इस बात का खुलासा एक बार फिर एक वीडियो से हुआ है। लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियों में वह कथित रूप से यह कहते हुए पाया गया है कि दाऊद इब्राहिम भारत के खिलाफ जिहादी ताकतों के साथ आ सकता है। यह वीडियो 5 फरवरी को शूट किया गया था। इस दिन को पाकिस्तान में 'कश्मीर दिवस' के तौर पर मनाया जाता है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि तल्हा ने अपनी रैली में इस बात के पर्याप्त संकेत दिए कि दाऊद कश्मीर सहित भारत के अन्य इलाकों में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजान देने की कोशिश कर सकता है।
रिपोर्ट में फ्लाइंग ऑफिसर शिवाली देशपांडे के हवाले से कहा गया है कि 'तल्हा ने संकेत दिया कि दाऊद और जेहाद को एक साथ लाकर आतंकवादी घटनाएं की जा सकती हैं।' तल्हा के इस नए वीडियो ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। ऐसा पहली बार है जब पाकिस्तान स्थित किसी आतंकवादी संगठन ने सीधे तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन नाम लिया है।
विज्ञापन
दाऊद के नकली करेंसी, ड्रग्स और रियल एस्टेट के धंधे में शामिल होने की बात जगजाहिर है। भारतीय खुफिया एजेंसियां मानती हैं कि डी-कंपनी के पैसे का बड़ा हिस्सा आतंकवाद की फंडिंग पर खर्च होता है।