{"_id":"61a82e99c5e59068eb123c34","slug":"under-which-govt-did-2002-gujarat-violence-happen-cbse-calls-question-an-error","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: '2002 में गुजरात दंगे किस सरकार के दौरान हुए', पेपर में पूछे गए सवाल पर CBSE ने जताया खेद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद: '2002 में गुजरात दंगे किस सरकार के दौरान हुए', पेपर में पूछे गए सवाल पर CBSE ने जताया खेद
Thu, 02 Dec 2021 08:04 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 02 Dec 2021 08:04 AM IST
सार
12वीं के पेपर में सीबीएसई एक सवाल पूछकर खुद ही विवादों में फंस गई। सीबीएसई द्वारा समाजशास्त्र के पेपर में पूछा गया कि 2002 में गुजरात हिंसा किस सरकार के दौरान हुई थी? हालांकि बाद में बोर्ड ने इसपर खेद जताया। बोर्ड ने सवाल तैयार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
परीक्षा देते परीक्षार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं क्लास की परीक्षा में गुजरात दंगे पर पूछे गए सवाल पर अपनी गलती स्वीकार की है। सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रश्नपत्र में ऐसे सवाल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 12वीं के समाशास्त्र के पेपर के पूछा गया था कि 2002 में गुजरात दंगे किस सरकार के दौरान हुए थे।
हालांकि, सीबीएसई के एक अधिकारी के अनुसार, यह सवाल पूछा गया था कि "2002 में गुजरात में मुस्लिम विरोधी हिंसा" किस सरकार के तहत हुई थी। प्रश्न के चार विकल्प इस प्रकार थे। कांग्रेस, बीजेपी, डेमोक्रेटिक, रिपब्लिकन। विवाद बढ़ता देख सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)ने ट्वीट कर इस पर खेद व्यक्त किया।
सीबीएसई ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, "पेपर बनाने वालों के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देश स्पष्ट हैं कि शैक्षणिक आधार को ध्यान में रखकर प्रश्नपत्र तैयार करना है। इसमें किसी भी ऐसे विषय या क्षेत्र के बारे में नहीं पूछा जाना चाहिए जिससे किसी व्यक्ति की सामाजिक या राजनीतिक दलों की भावनाएं आहत होती हों।"

A question has been asked in today's class 12 sociology Term 1 exam which is inappropriate and in violation of the CBSE guidelines for external subject experts for setting question papers.CBSE acknowledges the error made and will take strict action against the responsible persons
विज्ञापन विज्ञापन— CBSE HQ (@cbseindia29) December 1, 2021
सीबीएसई ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, "पेपर बनाने वालों के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देश स्पष्ट हैं कि शैक्षणिक आधार को ध्यान में रखकर प्रश्नपत्र तैयार करना है। इसमें किसी भी ऐसे विषय या क्षेत्र के बारे में नहीं पूछा जाना चाहिए जिससे किसी व्यक्ति की सामाजिक या राजनीतिक दलों की भावनाएं आहत होती हों।"
The CBSE guidelines for paper setters clearly state that they have to ensure the questions should be academic oriented only and should be class, religion neutral and should not touch upon domains that could harm sentiments of people based on social and political choices.
— CBSE HQ (@cbseindia29) December 1, 2021