स्वामी के रवैये से नाराज हुए अरुण जेटली, पार्टी से करेंगे कार्रवाई की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी इन दिनों वित्त मंत्रालय से जुड़े लोगों पर लगातार हमले कर रहे हैं। स्वामी वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी निशाना बनाकर ट्वीट कर रहे हैं जिससे पार्टी का एक धड़ा काफी नाराज है और ऐसा माना जा रहा है कि जेटली के चीन से वापस आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा सकती है।
गौरतलब है कि सुब्रमण्यम स्वामी ने ही पहली बार आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के फैसलों पर सवाल उठाया था और उन्हें देश की खराब हो रही आर्थिक व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया। अभी यह विवाद थमा ही था कि उन्होंने मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम को निशाने पर ले लिया। जब वित्त मंत्री ने अरविंद का बचाव किया तो स्वामी ने जेटली को भी नहीं छोड़ा और एक के बाद कई ट्वीट कर उनपे निशाना साधा। स्वामी के इन्हीं हरकतों से पार्टी के कई बड़े नेता नाराज हैं और वह इस पक्ष में हैं कि जल्द से जल्द इस पर कोई ठोस कदम उठाया जाए।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सोमवार को अरुण जेटली के चीन से वापस आने के बाद पार्टी कमान से स्वामी की शिकायत की जाएगी और यह सुनिश्चित करने को कहा जाएगा कि वह वित्त मंत्रालय को निशाना बनाकर टिप्पणियां करने से बाज आएं। साथ आगे से ऐसा नहीं करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए जाएं। पार्टी नेताओं का कहना है कि स्वामी अब बीजेपी के सदस्य है और उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों से बचना चाहिए।
अरुण जेटली ने किया था बचाव
सुब्रमण्यम स्वामी के लगातार हमलावर तेवर और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास पर हमले के बाद गुरुवार को अरुण जेटली ने ट्विटर के माध्यम से उनके सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'वित्त मंत्रालय के अनुशासित सराकारी कर्मचारियों पर अनुचित और गलत हमला है।'
An unfair and false attack on a disciplined civil servant in the Finance Ministry
— Arun Jaitley (@arunjaitley) June 23, 2016
इतना ही नहीं अरुण जेटली ने मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर लगाए गए स्वामी के आरोपों को गलत बताया था और उनका बचाव किया था। अरविंद का बचाव करने के लिए स्वामी ने जेटली पर भी निशाना साधा था।
Published By: Amit Tiwari