फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Under-20 abortions rampant in India

किशोर उम्र की लड़कियां करा रही ज्यादा गर्भपात, सर्वे में खुलासा

Wed, 13 Apr 2016 11:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Apr 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
Under-20 abortions rampant in India

मुल्क के शहरी इलाकों में गर्भपात के अधिकांश मामले 20 वर्ष से कम उम्र की म‌हिलाओं से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय सैंपल सर्वे की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारत में शहरी क्षेत्रों में गर्भपात का प्रचलन अधिक है। 

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भधारण के 77 फीसदी मामलों में बच्चे को जन्म दिया गया, जबकि शहरी क्षेत्रों में ये आंकड़ा 74 फीसदी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 2 फीसदी महिलाओं ने गर्भपात कराया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में तीन फीसदी महिलाएं गर्भपात कर चुकी हैं। 
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में 20 वर्ष से कम उम्र की किशोर लड़कियों में गर्भपात की प्रवृत्ति अधिक है। इस उम्र की तकरीबन 14 फीसदी लड़कियां गर्भपात करा चुकी हैं। कई विशेषज्ञों को मानना है कि सर्वे की नतीजे सेक्स एजुकेशन की आवश्यकता की ओर भी इशारा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रेग्नंसी वेस्टेज' के मामले भी किशोरियों में ज्यादा

Under-20 abortions rampant in India
इस इंजेक्शन से तीन माह तक प्रेगनेंसी रोकने का दावा किया गया है।

'प्रेग्नंसी वेस्टेज' के मामले भी इसी उम्र में ज्यादा हैं। 'प्रेग्नंसी वेस्टेज' उन मामलों को कहा जाता है, जिसमें जीवित शिशु का जन्म नहीं होता। सर्वे में पाया गया है कि 20 साल से कम उम्र की 21 फीसदी महिलाओं में 'प्रेग्नंसी वेस्टेज' के मामले पाए गए। ग्रामीण इलाकों में 'प्रेग्नंसी वेस्टेज' के मामले 4.4 फीसदी हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में ऐसे मामले 5.9% फीसदी हैं। 

सर्वे में पाया गया कि ग्रामीण इलाकों में 56 फीसदी महिलाएं ने सरकारी अस्पतालों में बच्चों को जन्म दिया, जबकि 24 फीसदी ने प्राइवेट अस्पतालों में बच्चों को जन्म दिया। शहरों में 42 फीसदी महिलाओं ने सरकारी अस्पतालों में बच्चों को जन्म दिया, जबकि 48% ने प्राइवेट अस्पतालों में बच्चों को जन्म दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed