आज कमला हैरिस लेंगी उपराष्ट्रपति पद की शपथ, जानिए भारत में रहने वाले उनके रिश्तेदार ने क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अमेरिका के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज अमेरिका के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति और कमला हैरिस अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद के लिए शपथ लेंगे। इधर भारत में कमला हैरिस के गांव में खुशी का माहौल है। बता दें कि कमला हैरिस की मां श्यामला चेन्नई की रहने वाली थीं।
कमला हैरिस के रिश्तेदार जी बालाचंद्रन ने कमला हैरिस की जीत पर कहा कि मेरी तरफ से उन्हें कहने के लिए कुछ नहीं है, कमला ने जो किया है वो अपनी काबिलियत के आधार पर किया है। मैंने अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने में उनकी कोई मदद नहीं की, उन्होंने खुद ये मुकाम हासिल किया है।
There's no message I can give, I didn't help her become VP. She did all on her own. All that I'll tell her is 'do whatever Shyamala(Kamala Harris' mother)taught you. You've been doing fine so far, keep it up.' It's all I can say: Uncle of US VP-elect Kamala Harris, G Balachandran pic.twitter.com/dRYjMyOq64
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 20, 2021
कमला हैरिस के रिश्तेदार ने कहा कि मैंने उन्हें जो हमेशा बताया वो ये कि जो तुम्हारी मां श्यामला ने तुम्हें सिखाया है, वही करो। उन्होंने आगे कहा कि कमला अब तक वही करती आई हैं, जो उनकी मां ने उसे सिखाया है। ऐसे ही आगे बढ़ती रहो।