{"_id":"5f6ff74e8ebc3e9c0416cf80","slug":"uma-bharti-tested-positive-for-coronavirus-quarantine-herself-in-uttrakhand-appeal-contact-person-to-tested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित हुईं उमा भारती, उत्तराखंड में खुद को किया क्वारंटीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संक्रमित हुईं उमा भारती, उत्तराखंड में खुद को किया क्वारंटीन
Sun, 27 Sep 2020 10:57 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
उमा भारती कोरोना पॉजिटिव (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने खुद को ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच एक स्थान पर क्वारंटीन कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद पार्टी की वरिष्ठ नेता ने ट्वीट करके दी। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना परीक्षण करवाने और सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, 'मैं आपकी जानकारी मे यह डाल रही हूं की मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन से आग्रह करके कोरोना टेस्ट की टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे तीन दिन से हल्का बुखार था। मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया फिर भी मैं अभी कोरोना पॉजिटिव निकली हूं।'
विज्ञापन
४) मेरे इस ट्वीट को जो भी मेरे संपर्क में आये हुए भाई- बहन पढ़े या उन्हें जानकारी हो जाये उन सबसे मेरी अपील है की वो अपनी कोरोना टेस्ट करवाये एवं सावधानी बरते ।
विज्ञापन विज्ञापन— Uma Bharti (@umasribharti) September 26, 2020
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'मैं अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वारंटीन हूं जो की मेरे परिवार के जैसा है। चार दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरो के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी। मेरे इस ट्वीट को जो भी मेरे संपर्क में आए हुए भाई-बहन पढ़ें या उन्हें जानकारी हो जाए, उन सबसे मेरी अपील है की वो अपना कोरोना टेस्ट करवाएं एवं सावधानी बरतें।'
यह भी पढ़ें- दिल्ली में सात दिनों में घटे 1000 से ज्यादा सक्रिय मरीज, अधिकतर संक्रमित हल्के लक्षण वाले
इससे पहले 23 सितंबर को उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि केदारनाथ में उनके साथ रहे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। भाजपा नेत्री ने ट्वीट कर लिखा था, 'श्री केदारनाथ बाबा के दर्शन करके कल जब मैं रुद्रप्रयाग पहुंची तो शाम को सात बजे खबर मिली कि मेरे साथ श्री केदारनाथ जी में रहे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, धन सिंह रावत जी श्री केदारनाथ जी में मेरे साथ ही थे।'