फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ULFA(I) is last stop of complete peace in Assam, said CM Himanta Biswa Sarma News in Hindi

Assam: असम में पूर्ण शांति का आखिरी पड़ाव उल्फा, बोले सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

Fri, 27 Jan 2023 05:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Jan 2023 05:46 PM IST
सार

सीएम सरमा ने कहा कि उलफा और सरकार के बीच एक बार बातचीत शुरू करने पर असम शांतिपूर्ण राज्य में तब्दील होने लगेगा। उन्होंने कहा, अब समय वैसा नहीं है जैसा उल्फा के गठन के समय था।

विज्ञापन
ULFA(I) is last stop of complete peace in Assam, said CM Himanta Biswa Sarma News in Hindi
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media

विस्तार

असम के मुंख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में पूर्ण शांति बहाली का आखिरी पड़ाव उल्फा (आई) है। इस दौरान उन्होंने उल्फा सदस्यों से मुख्य धारा में लौटने की अपील भी की। 

विज्ञापन

यह बात उन्होंने गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। सीएम सरमा ने कहा कि उलफा और सरकार के बीच एक बार बातचीत शुरू करने पर असम शांतिपूर्ण राज्य में तब्दील होने लगेगा। उन्होंने कहा, अब समय वैसा नहीं है जैसा उल्फा के गठन के समय था। आज, राज्य तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है और यह परिवर्तन उल्फा (आई) में भी दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा,  उल्फा (आई) पूर्ण शांति हासिल करने की दिशा में आखिरी पड़ाव है। मुझे विश्वास है कि हम जल्द ही वहां पहुंचने में कामयाब होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed