{"_id":"5be4c763bdec22695176aeae","slug":"ulfa-denied-the-news-of-death-of-its-chief-paresh-baruah","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्फा ने अपने प्रमुख परेश बरुआ की मौत का किया खंडन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उल्फा ने अपने प्रमुख परेश बरुआ की मौत का किया खंडन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Fri, 09 Nov 2018 05:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के स्वाधीन गुट ने अपने प्रमुख परेश बरुआ की मौत की खबरों का खंडन किया है। ध्यान रहे कि एक वेबसाइट ने खुफिया सूत्रों के हवाले खबर दी थी कि म्यामांर सीमा के पास एक सड़क हादसे में बरुआ की मौत हो गई है।
विज्ञापन
संगठन की ओर से जारी एक बयान में इस खबर को फर्जी बताते हुए कहा गया है कि उनके साथ कहीं कोई हादसा नहीं हुआ है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लगभग तीन महीने पहले म्यामांर में बरुआ एक सड़क हादसा का शिकार हुआ था तब उसकी कुछ हड्डियां टूट गई थीं। लेकिन उसकी मौत की कहीं कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन