फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Ganga Live, Ukraine Russia War Air India Flight Reaches Mumbai With 616 Indians Return Homeland Today

ऑपरेशन गंगा Live: यूक्रेन से भारतीयों को एयरलिफ्ट कराएगी वायु सेना, आज रवाना हो सकते हैं कई C-17 विमान

Tue, 01 Mar 2022 02:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 01 Mar 2022 02:34 PM IST
सार

यूक्रेन संकट के बीच ऑपरेशन गंगा के तहत वहां फंसे छात्रों को निकालने के लिए कोशिशें और भी तेज कर दी गई हैं। अब तक कुल सात उड़ानें भारत पहुंच चुकी हैं।
 

विज्ञापन
Operation Ganga Live, Ukraine Russia War Air India Flight Reaches Mumbai With 616 Indians Return Homeland Today
सी-17 - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं ऑपरेशन गंगा फ्लाइट भी बुखारेस्ट (रोमानिया) से मुंबई पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों की अगवानी की। वहीं एक भारतीय छात्र ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन गंगा की आठवीं उड़ान भी बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। छात्र ने कहा कि यह एक सहज प्रक्रिया थी। हम यूक्रेन से हंगरी निकालने के लिए भारतीय दूतावास और सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। वे हमें सकुशल घर वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


बुडापेस्ट से भारतीय छात्रों को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी हुए रवाना
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से  रवाना हो गए हैं।


यहां देखें हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यूक्रेन से आए सभी छात्रों का किया स्वागत

केंद्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मंडाविया ने यूक्रेन से आए सभी छात्रों को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया। मंडाविया ने सभी छात्रों से अपील करते हुए कहा कि आपके कई दोस्त अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उन्हें बताएं कि उन्हें घर वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारत सरकार उन सभी को वापस लाने तक प्रयास जारी रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायुसेना भी करेगी भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट
रूस-यूक्रेन की वर्तमान स्थिति की बात करें तो दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। इन सब के बीच अन्य देशों के नागरिकों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने भी कमर कस ली है। ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट कराने के लिए एयरफोर्स के कई C-17 विमानों की सहायता ली जाएगी। सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय नागरिकों के निकासी अभियान को और तेज करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी खुद भारतीय वायु सेना को इस ऑपरेशन से जुड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वायु सेना के हवाई जहाज़ों के जुड़ने से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी, और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। साथ ही साथ, भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री भी और तेजी से पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना के कई C-17 विमान आज से ही ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान भर सकते हैं।





विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ट्वीट
विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक हमारे भारतीय नागरीक सुरक्षित नहीं हैं। इस बीच, यूक्रेन संकट पर सोमवार शाम को उच्च स्तरीय बैठक में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वहां सभी भारतीय सुरक्षित हैं।  

इन चार मंत्रियों को मिली निकासी अभियान की जिम्मेदारी
यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर दिन के दौरान प्रधान मंत्री की अध्यक्षता में यह दूसरी उच्च स्तरीय बैठक थी। इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह सहित विशेष दूत क्रेन में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों के बीच फंसे भारतीयों की निकासी के समन्वय के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed