फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UK Approved Covishield Vaccine: UK Revised Travel Advisory, UK Government Says Covishield Qualifies As An Approved Vaccine

कोविशील्ड को मान्यता: ब्रिटेन की सूची में भारत का नाम नहीं, अभी और करना होगा इंतजार

Wed, 22 Sep 2021 04:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Sep 2021 04:15 PM IST
सार

ब्रिटेन ने अपने यात्रा नियमों में बदलाव करते हुए कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' को स्वीकृति दे दी है। लेकिन, बिना क्वारंटीन के यात्रा करने वाली उसकी सूची में भारत का नाम अभी भी नहीं है। ऐसे में भारतीय नागरिकों को इस फैसले से कुछ राहत मिलने वाली नहीं है। 

विज्ञापन
UK Approved Covishield Vaccine: UK Revised Travel Advisory, UK Government Says Covishield Qualifies As An Approved Vaccine
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

विस्तार

अपने नए यात्रा नियमों को लेकर आलोचना का केंद्र रहे ब्रिटेन ने बुधवार को नए दिशानिर्देश जारी किए। इसके तहत ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोरोना वायरस रोधी टीके को मान्यता दे दी गई। इसके बाद भारत समेत उन देशों के नागरिकों ने राहत की सांस ली जो ब्रिटेन की यात्रा करना चाहते थे, लेकिन अभी तक ब्रिटेन कुछ देशों के उन लोगों को भी 'अनवैक्सीनेटेड' मान रहा था जो ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (भारत में कोविशील्ड) की दोनों खुराकें लगवा चुके थे। 

विज्ञापन


लेकिन, भारतीय नागरिकों को इसके तहत असल में राहत मिली है या नहीं, इस पर अभी भी भ्रम बरकरार है। दरअसल, अपने नए यात्रा दिशानिर्देशों के तहत ब्रिटेन ने जिन देशों के टीका लगवा चुके नागरिकों को बिना क्वारंटीन की शर्त के यात्रा करने की अनुमति दी है उस सूची में भारत का नाम शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में ब्रिटेन की यात्रा करने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिकों को अभी भी 14 दिन के लिए अनिवार्य रूप से क्वारंटीन में रहना होगा।
विज्ञापन


वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ब्रिटेन के उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हम इसे लेकर भारत सरकार के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं कि हम किस तरह उन लोगों तक यूके के वैक्सीन प्रमाणीकरण की मान्यता को विस्तारित कर सकते हैं, जिन्हें भारत में संबंधित सार्वजनिक स्वास्थ्य निकाय की ओर से टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यूके की यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को 'नॉन वैक्सीनेटेड नियमों' का हर हालत में पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानिए नई ट्रैवल गाइडलाइंस
बता दें कि ब्रिटेन की ताजा ट्रैवल गाइडलाइंस चार अक्तूबर से लागू होगी और इसमें कोविशील्ड के नाम को जोड़ा गया है। ताजा ट्रैवल गाइडलाइंस में नई बात यह है कि इसमें चार लिस्टेड व वैक्सीनों के फॉर्मूलेशन जिसमें एस्ट्राजेनिका कोविशील्ड, एस्ट्राजेनिका वैक्सजेवरिया, मॉडर्ना टाकेडा को वैक्सीन के रूप में अप्रूवल दिया गया है। इसके अलावा जिस वैक्सीन को यूके, यूरोप, अमेरिका के वैक्सीन प्रोग्राम के तहत मान्यता मिली होगी उनको ही 'फुली वैक्सीनेटेड' माना जाएगा। 


इसके अलावा, ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनिका, फाइजर बायोएनटेक, मॉडर्ना और जेनसेन वैक्सीन को भी मान्यता दी गई है लेकिन ये वैक्सीन बारबाडोस, बहरीन, ब्रुनेई, कनाडा, डोमिनिका, इस्राइल, जापान, कुवैत, मलेशिया, न्यूजीलैंड, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया या ताइवान के किसी मान्यताप्राप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य निकाय से लगी होनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि ब्रिटेन पहुंचने से कम से कम 14 दिन पहले आपके पास एक स्वीकृत टीके का पूरा कोर्स होना चाहिए।

भारत ने जताई थी नाराजगी
मंगलवार को यात्रा नियमों के संबंध में भारत को सूची से बाहर किए जाने पर विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि अगर ब्रिटेन ने मांग नहीं मानी तो भारत भी कोई दूसरा रास्ता अपना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed