{"_id":"64bc81f5ec37936f6a0879d5","slug":"uk-defence-committee-visited-mumbai-strengthens-defense-cooperation-with-india-in-indo-pacific-indian-ocean-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Committee: हिंद-प्रशांत की सुरक्षा में योगदान बढ़ाएगा ब्रिटेन, संसदीय समिति ने किया भारत दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UK Committee: हिंद-प्रशांत की सुरक्षा में योगदान बढ़ाएगा ब्रिटेन, संसदीय समिति ने किया भारत दौरा
Sun, 23 Jul 2023 06:57 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 23 Jul 2023 06:57 AM IST
सार
भारतीय नौसेना ने शनिवार को बयान जारी कर कहा, सांसद टोबियास एलवुड के नेतृत्व में ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स की रक्षा प्रवर समिति के सदस्यों ने हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति की बेहतर समझ हासिल करने के लिए मुंबई का दौरा किया।
विज्ञापन
UK's Defence Committee
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ब्रिटेन हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा में अपना योगदान बढ़ाएगा। मौजूदा हालात को समझने के लिए 19 से 21 जुलाई के दौरान ब्रिटिश संसद की रक्षा समिति के सदस्यों ने मुंबई का दौरा किया। इस संबंध में भारतीय नौसेना ने शनिवार को बयान जारी कर कहा, सांसद टोबियास एलवुड के नेतृत्व में ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स की रक्षा प्रवर समिति के सदस्यों ने हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति की बेहतर समझ हासिल करने के लिए मुंबई का दौरा किया।
विज्ञापन
द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा
ब्रिटिश सेना के पूर्व अधिकारी और रक्षा प्रवर समिति के मौजूदा अध्यक्ष एलवुड के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला और कमान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान साझा हित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के दोनों देशों के प्रयासों के अलावा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन