Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ujjal Biswas Former West Bengal Minister Dies At 72

टीएमसी के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का निधन: 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; तीन हफ्ते से चल रहा था इलाज

Wed, 11 Nov 2026 11:50 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 11:50 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और टीएमसी के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का 72 साल की उम्र में कोलकाता के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब तीन सप्ताह से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। बाईपास सर्जरी के बाद उन्हें ब्रेन स्ट्रोक, निमोनिया और किडनी संबंधी समस्याएं हुई थीं। इसी साल जून में सरकारी राहत सामग्री के कथित दुरुपयोग के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी और जुलाई में उन्हें जमानत मिली थी।
 

विज्ञापन
Ujjal Biswas Former West Bengal Minister Dies At 72
बंगाल के पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास का निधन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का बुधवार को निधन हो गया। वह 72 साल के थे। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उन्होंने रात करीब नौ बजे अंतिम सांस ली। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, वह पिछले करीब तीन सप्ताह से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर के सहारे रखा गया था।
विज्ञापन


बाईपास सर्जरी के बाद बिगड़ती चली गई तबीयत
उज्ज्वल बिस्वास की बाईपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया और उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उन्हें निमोनिया, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और सेप्टिक शॉक जैसी गंभीर समस्याएं हो गई थीं। इसके अलावा उनकी किडनी ने भी ठीक से काम करना बंद कर दिया था। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट में कई अंगों के काम करना बंद करने की आशंका भी जताई गई थी। वह मुकुंदापुर स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन


कुनाल घोष ने दी निधन की जानकारी
टीएमसी विधायक कुनाल घोष ने उज्ज्वल बिस्वास के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'अभी पता चला है कि उज्ज्वल बिस्वास का आज रात करीब नौ बजे निधन हो गया। मैं अस्पताल जा रहा हूं।' बिस्वास पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के कार्यकाल के दौरान सुधार प्रशासन मंत्री रहे थे। राजनीति में वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी राहत सामग्री के कथित दुरुपयोग में हुई थी गिरफ्तारी
उज्ज्वल बिस्वास को 10 जून को नदिया जिले के कृष्णानगर में सरकारी राहत सामग्री के कथित दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पहले नाराज लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर उनके आवास पर धावा बोल दिया था। प्रदर्शनकारियों ने उनके घर पर अंडे फेंके और नारेबाजी की थी। आरोप था कि उनके घर से सरकारी राहत सामग्री बरामद हुई है। इसमें तिरपाल, धोती, साड़ियां और कपड़े शामिल थे।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले: किसानों का बोझ घटाने को प्रतिबद्ध सरकार, दिल्ली में सजेगी भारत की हजारों साल पुरानी विरासत


जुलाई में जमानत पर हुए थे रिहा
इस मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक उज्ज्वल बिस्वास को उनके घर में घेरकर रखा था। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली थाने पहुंची, जहां उनकी गिरफ्तारी औपचारिक रूप से दर्ज की गई। हालांकि, बाद में जुलाई में उन्हें जमानत मिल गई थी। अब करीब पांच महीने बाद उनके निधन की खबर सामने आई है।

ममता बोलीं-उज्ज्वल को 49 दिन जेल में रखा, राजनीतिक विचारधारा नहीं छोड़ने की मिली सजा
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं उज्ज्वल बिस्वास के निधन से बेहद दुखी हूं। वह कुछ महीने पहले बेरहमी से किए गए हमले का शिकार हुए थे। उन्हें 49 दिनों तक जेल में रखा गया, झूठे मामलों में फंसाया गया और शारीरिक व मानसिक रूप से भारी तकलीफ दी गई। उन्होंने सिर्फ इसलिए यह सब सहा क्योंकि उन्होंने अपनी राजनीतिक विचारधारा छोड़ने या पाला बदलने से इनकार कर दिया था। उनकी पीड़ा बंगाल में भाजपा की ओर से शुरू की गई बदले की राजनीति, डराने-धमकाने और उत्पीड़न की भयावह तस्वीर दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed