फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ujjain Kumbh second royal bath Start.

उज्जैन कुंभ में चल रहा दूसरा शाही स्नान, श्रद्धालुओं का तांता

Mon, 09 May 2016 06:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 06:42 AM IST
विज्ञापन
Ujjain Kumbh second royal bath Start.
उज्जैन कुंभ का दूसरा शाही स्नान चल रहा है। इस स्नान में एक के बाद एक 13 अखाड़े क्षिप्रा के तट पर डुबकी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


संन्यासियों और बैरागियों के स्नान अलग-अलग घाटों पर हो रहे हैं। अखाड़ों के शाही जुलूस प्रात: काल से ही निकलने लगे हैं। दोपहर बाद दो बजे संतों का स्नान संपन्न हो जाएगा और जनता का स्नान शुरू होगा।

उज्जैन कुंभ का इसके बाद केवल एक शाही स्नान शेष रह जाएगा। सोमवार को स्नानों की व्यापक व्यवस्था की गई है।

इससे पहले अखाड़ा परिषद राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने बताया था कि पिछले दिनों आए तूफान में बिगड़ी तमाम व्यवस्थाएं फिर से सुचारु हो गई हैं। संतों के जिन क्षेत्रों में तंबू गिर गए थे, उन्हें खड़ा किया जा चुका है। अब कोई भी खुले आसमान के नीचे रात नहीं बिता रहा। प्रशासन के साथ तय हुए क्रम के अनुसार घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उज्जैन में विगत 22 अप्रैल से कुंभ का मेला सुचारू रूप से चल रहा है। दूसरा शाही स्नान करने लिए हरिद्वार के अखाड़े और आश्रमों से बड़ी संख्या में संत महाकाल की नगरी में उपस्थित हैं। हरिद्वार से अनेक श्रद्घालु भी कुंभ नहाने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमहंत हरि गिरी ने बताया कि संन्यासियों के अखाड़ों में उत्तर भारत के निवासियों की संख्या अधिक है। पहले शाही स्नान पर बैरागियों के दो अखाड़ों ने अव्यवस्था का आरोप लगाकर स्नान का बहिष्कार किया था। इस बार कोई संकट नहीं है और सभी 13 अखाड़े कुंभ के अमृत जल में स्नान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed