फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UIDAI said that service providers can ensure identity via offline medium

आधार के ऑफलाइन विकल्पों से पहचान की पुष्टि कर सकते हैं सेवा प्रदाता : यूआईडीएआई

Sat, 06 Oct 2018 04:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
UIDAI said that service providers can ensure identity via offline medium

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने शुक्रवार को कहा कि सेवा प्रदाता ‘ई-आधार’ या ‘क्यूआर कोड’ जैसी ऑफलाइन तकनीकों का इस्तेमाल करके लाभार्थी की पहचान की पुष्टि कर सकते हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि इसके लिए बायोमीट्रिक आंकड़ों या 12 अंकों की आधार संख्या का खुलासा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन


आधार जारी करने वाले प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के हाल में आए उस फैसले के संदर्भ में यह बयान जारी किया है, जिसमें अदालत ने निजी कंपनियों के लिए आधार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहचान की पुष्टि के लिए ऑफलाइन विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हालिया फैसले के मद्देनजर यूआईडीएआई ने ऑफलाइन विकल्प पेश किया है। लोग यूआईडीएआई सर्वर तक बिना पहुंचे ही अपने आधार की पुष्टि करा सकते हैं। इसके लिए ई-आधार डाउनलोड करना होगा। लोगों के पास अपना आधार नंबर छिपाने का विकल्प भी होगा। ई-आधार पर एक क्यूआर कोड होगा जिसमें आधार नंबर दर्ज नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में वन टाइम पासवर्ड जैसे सुरक्षा फीचर को भी शामिल किया जा सकता है। पांडे के मुताबिक, यूआईडीएआई अब पुष्टि की उक्त तकनीकों के लिए जागरूकता फैलाने का अभियान चलाने की योजना बना रहा है। इसकी शुरुआत अगले हफ्ते तकनीकी इंडस्ट्री के लोगों के साथ सक्रिय बातचीत के साथ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed