फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UIDAI said, 210 government websites leaked data related to Aadhaar

210 सरकारी वेबसाइटों ने लीक किया आधार से जुड़ा डाटा, RTI से सामने आया सच

Mon, 20 Nov 2017 04:28 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 20 Nov 2017 04:28 AM IST
विज्ञापन
UIDAI said, 210 government websites leaked data related to Aadhaar
आधार कार्ड

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की 200 से अधिक वेबसाइटों ने कुछ आधार कार्ड धारकों के नाम और पतों को सार्वजनिक कर दिया है।

विज्ञापन


आधार जारी करने वाली संस्था ने एक आरटीआई के जवाब में कहा कि उसने इस उल्लंघन का संज्ञान लिया है और इन वेबसाइटों से इन जानकारियों को हटवा दिया है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह उल्लंघन कब हुआ। उसने कहा कि आधार की तरफ से आधार के ब्यौरे को कभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया, ‘यह पाया गया है कि शैक्षणिक संस्थानों समेत केंद्र और राज्य सरकारों की विभागों की तकरीबन 210 वेबसाइटों ने लाभार्थियों के नाम, पते व अन्य जानकारियां और आधार संख्या को आम जनता की सूचना के लिए सार्वजनिक कर दिया गया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


अथॉरिटी ने एक आरटीआई के जवाब में कहा कि यूआईडीएआई ने इस पर ध्यान दिया और इन वेबसाइटों से आधार के ब्यौरा हटवा दिया है।  यूआईडीएआई 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या जारी करता है जो देश में कहीं भी पहचान और घर के पते का सबूत होती है। 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार विभिन्न सामाजिक सेवा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार को अनिवार्य बनाने की प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed