{"_id":"5b2144424f1c1bac6e8b7a37","slug":"uidai-delays-face-recognition-rollout-for-aadhaar-until-aug-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 अगस्त तक टलेगा चेहरे की पहचान से आधार सत्यापन: यूआईडीएआई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
1 अगस्त तक टलेगा चेहरे की पहचान से आधार सत्यापन: यूआईडीएआई
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Jun 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने चेहरे की पहचान के जरिए सत्यापन की सुविधा शुरू करने की योजना को करीब एक महीने के लिए टाल दिया है। अब ये सुविधा 1 जुलाई के बजाय 1 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सीईओ अजय भूषण पांडे ने बुधवार को बताया कि इस सुविधा को पहले ही दिन से ही बिना किसी परेशानी के चलाने के लिए पर्याप्त तैयारी करने के लिहाज से एक महीने का समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए फिंगर प्रिंट सही तरीके से नहीं उभरने के कारण परेशानी का सामना करने वालों को सुविधा देने की घोषणा यूआईडीएआई ने इस साल की शुरुआत में की थी। इस सुविधा में आंख की पुतली या फिंगरप्रिंट के साथ ही चेहरे की पहचान के जरिए भी आधार कार्ड धारक का सत्यापन हो पाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि सभी सेवा प्रदाताओं जैसे, बैंक व मोबाइल कंपनियों, आदि को एक जुलाई तक अपने सिस्टम में आधार नंबर के स्थान पर जारी होने वाला वर्चुअल आधार नंबर स्वीकारने की सुविधा लागू करने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा यूआईडीएआई एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट भी तैयार कर रहा है, जो चेहरे की फोटो खींचने, उसके जीवित होने की पुष्टि करने और डिजिटल साइन तैयार करने में सक्षम होगी।
अकेले चेहरे की पहचान से सत्यापन नहीं
यूआईडीएआई ने ये स्पष्ट किया था कि अकेले चेहरे की पहचान से आधार कार्डधारक का सत्यापन नहीं हो पाएगा बल्कि इसके साथ फिंगरप्रिंट या आंख की पुतली या वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का उपयोग करना भी जरूरी होगा।