{"_id":"5a1963cb4f1c1b193e8b4c67","slug":"ugc-said-universities-to-celebrate-constitution-day-on-26-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने को कहा
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
यूजीसी
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों से 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ मनाने का निर्देश दिया है। देश ने 26 नवंबर को ही संविधान स्वीकार किया था।
आयोग ने देशभर के कुलपतियों को लिखे पत्र में देशभर के विश्वविद्यालयों से उस दिन विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन और मौलिक कर्तव्यों पर व्याख्यान आयोजित करने को कहा है। साथ ही आयोग ने इस संबंध में सूचना कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी लगाने का निर्देश दिया है।
पढ़ें- AMU में लड़के-लड़कियों के अलग बैठने पर UGC को आपत्ति, एक साथ पढ़ाई को सरकार से की सिफारिश
विज्ञापन
आयोग ने कुलपतियों से अनुरोध किया है कि वे अपने विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों में भी इस तरह का आयोजन सुनिश्चित कराएं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग उच्च शिक्षा की सबसे बड़ी इकाई है और यह देशभर के विश्वविद्यालयों में समन्वय और मानकों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार है।