{"_id":"6978db4e88887ca7af0971da","slug":"ugc-facing-outrage-from-general-category-students-abvp-demands-changes-to-ugc-rules-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC: सामान्य वर्ग के छात्रों का आक्रोश देख बैकफुट पर सरकार, एबीवीपी ने की यूजीसी नियमों में बदलाव की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UGC: सामान्य वर्ग के छात्रों का आक्रोश देख बैकफुट पर सरकार, एबीवीपी ने की यूजीसी नियमों में बदलाव की मांग
Tue, 27 Jan 2026 09:05 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 27 Jan 2026 09:05 PM IST
सार
यूजीसी के भेदभावपूर्ण नियमों को लेकर सामान्य वर्ग के छात्रों का विरोध तेज होता जा रहा है। बढ़ते गुस्से को देखते हुए सरकार बैकफुट पर आती दिख रही है और बीच का रास्ता तलाश रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आश्वासन से छात्र संतुष्ट नहीं हैं। वहीं, एबीवीपी ने भी इसका जोरदार विरोध किया है। आइए इस पूरे मामले को जानते हैं।
विज्ञापन
यूजीसी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूजीसी नियमों के भेदभावपूर्ण प्रावधानों के खिलाफ सामान्य वर्ग के छात्रों का गुस्सा देख सरकार बैकफुट पर आती दिखाई दे रही है। सरकार का रुख देख माना जा रहा है कि अब वह बीच का रास्ता तलाशने की कोशिश में जुट गई है। इसके लिए उसने सबसे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आगे किया। प्रधान ने लोगों को आश्वस्त किया है कि इस कानून का दुरुपयोग नहीं होने पाएगा। लेकिन छात्र केवल शिक्षा मंत्री के बयान से संतुष्ट नहीं हैं। वे इसके लिए नियमों में स्पष्ट प्रावधान चाहते हैं।
विज्ञापन
यूजीसी कानूनों का एससी-एसटी एक्ट की तरह दुरुपयोग होने और इससे सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों के फंसने की आशंकाओं को देखते हुए अब भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों में भी इसका विरोध बढ़ रहा है। लखनऊ में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर यूजीसी नियमों के खिलाफ अपना रोष जताया है। माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा के कुछ बड़े ब्राह्मण नेता सामने आकर विरोध की इस कमान को संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान से सीधे संबंध': असम के CM हिमंत का दावा, 7 फरवरी को SIT रिपोर्ट पर फैसला
विज्ञापन
एबीवीपी भी यूजीसी के विरोध में उतरा
भाजपा का छात्र संगठन एबीवीपी भी खुलकर यूजीसी नियमों के विरोध में आ गया है। मंगलवार को एक बयान जारी कर एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यूजीसी के विवादित नियमों में बड़े बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी अधिसूचना 'विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026' का उद्देश्य सही है, लेकिन सामान्य वर्ग के छात्रों की चिंताओं को देखते हुए इसमें बदलाव की आवश्यकता है। एबीवीपी नेता ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के पास समान अधिकार होना चाहिए। यूजीसी के नियमों में अस्पष्टता के कारण लोगों में भ्रांति बढ़ी है। यूजीसी को इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए तत्काल उपाय करना चाहिए।