{"_id":"5e58265f8ebc3ef3b3043f92","slug":"ugc-angry-over-not-giving-promotion-to-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को प्रमोशन न देने से यूजीसी नाराज, विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिक्षकों को प्रमोशन न देने से यूजीसी नाराज, विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र
Fri, 28 Feb 2020 01:58 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
यूजीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालयों में शिक्षकों को समय से प्रोन्नति न मिलने से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नाराज है। आयोग ने विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर यूजीसी रेग्युलेशन 2018 के तहत प्रमोशन देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिख कर कहा है कि जब आयोग के विनियमन लागू हो चुके हैं तो फिर प्रमोशन में देरी क्यों हो रही है। इसी रेग्युलेशन के आधार पर शिक्षकों को नौकरी और उनकी प्रोन्नति तय होती है।
विज्ञापन
आयोग के संज्ञान में आया है कि कई विश्वविद्यालय में शिक्षक वर्षों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। आयोग ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे नियमों के तहत शिक्षकों को इसका लाभ देने की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन