फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Udhayanidhi Stalin summoned by ACM court of Bengaluru over his Sanatana Dharma remark

तमिलनाडु: मंत्री उदयनिधि स्टालिन को बेंगलुरु की ACM कोर्ट ने किया तलब, 'सनातन धर्म' पर टिप्पणी का मामला

Fri, 02 Feb 2024 07:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 02 Feb 2024 07:53 PM IST
सार

तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पिछले दिनों बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ चीजें हैं जिनका हमें उन्मूलन (समाप्त) करना है और हम केवल विरोध नहीं कर सकते। मच्छर, डेंगू बुखार, मलेरिया, कोरोना, ये सभी चीजें हैं जिनका हम विरोध नहीं कर सकते, हमें इन्हें मिटाना है और सनातन धर्म भी ऐसा ही है।

विज्ञापन
Udhayanidhi Stalin summoned by ACM court of Bengaluru over his Sanatana Dharma remark
उदयनिधि स्टालिन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी के कारण तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। अब कर्नाटक के बेंगलुरु की 42वीं एसीएम कोर्ट ने उन्हें तलब किया है। अदालत ने उदयनिधि से चार मार्च को पेश होने के कहा है। इसके साथ ही अदालत ने कार्यक्रम का आयोजन करने वाले लोगों को भी समन जारी किया है। इससे पहले हाल ही में उन्होंने कहा था कि वे अपने रुख पर कायम हैं। उन्होंने इस बात को दोहराया कि उनकी टिप्पणी में कुछ भी गलत नहीं था।

विज्ञापन


उदयनिधि ने ऐसा क्या कहा जिससे पूरा विवाद खड़ा हुआ? 
तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पिछले दिनों बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। दरअसल, तमिलनाडु में 'संतानम उन्मूलन सम्मेलन' आयोजित किया गया था, जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इस सम्मेलन से जुड़ी एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें उनको यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कुछ चीजें हैं जिनका हमें उन्मूलन (समाप्त) करना है और हम केवल विरोध नहीं कर सकते। मच्छर, डेंगू बुखार, मलेरिया, कोरोना, ये सभी चीजें हैं जिनका हम विरोध नहीं कर सकते, हमें इन्हें मिटाना है और सनातन धर्म भी ऐसा ही है। सनातनम को खत्म करना और उसका विरोध न करना हमारा पहला काम होना चाहिए। 
विज्ञापन

 
एक और डीएमके नेता की विवादित टिप्पणी 
उदयनिधि के बाद अब डीएमके के एक और नेता ने सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के उप महासचिव और लोकसभा सांसद ए. राजा ने सनातन धर्म की तुलना कुष्ठ रोग और एचआईवी जैसी बीमारियों से कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियांक और उदयनिधि के खिलाफ हुई एफआईआर 
पहले उदयनिधि फिर प्रियांक खरगे के बयान के बाद सियासत में एक बार फिर से तूफान खड़ा हो गया। उधर इन बयानों की पुलिस शिकायत भी हो गई। सनातन धर्म पर टिप्पणी करने के मामले में तमिलनाडु के युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे के खिलाफ यूपी के रामपुर के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed