फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav urges PM: get oxygen airlift, give enough vaccines, get remdesivir imported

उद्धव का पीएम से आग्रहः ऑक्सीजन एयरलिफ्ट कराएं, पर्याप्त टीके दें, रेमडेसिविर का आयात करवाएं

Fri, 23 Apr 2021 07:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 23 Apr 2021 07:25 PM IST
सार

  • पड़ोसी राज्यों से मुहैया कराई जाए ऑक्सीजन
  • महाराष्ट्र के 60 हजार मरीज ऑक्सीजन के सहारे

विज्ञापन
Uddhav urges PM: get oxygen airlift, give enough vaccines, get remdesivir imported
सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे राज्य के लिए अतिरिक्त मेडिकल ऑक्सीजन,  टीकों की पर्याप्त आपूर्ति और रेमडेसिविर इंजेक्शन के आयात की अनुमति दें, ताकि कोविड-19 मामलों में हो रही वृद्धि पर काबू पाया जा सके।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक डिजिटल बैठक के बाद मुंबई में जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में सीएम ने यह भी मांग की कि यदि संभव हो तो ऑक्सीजन को एयरलिफ्ट किया जाए। ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस रोगियों के इलाज के लिए महाराष्ट्र में हर दिन 1550 टन ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और लगभग 300 से 350 टन बाहर से खरीदी जा रही है। अगर दूर के राज्यों के बदले पड़ोसी राज्यों से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है, तो यह जल्दी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


बयान के अनुसार ठाकरे ने कहा कि अगर ऑक्सीजन को एयरलिफ्ट करना संभव नहीं हो तो खाली ऑक्सीजन टैंकरों को परिवहन का समय बचाने के लिए वापस विमानों से भेजना चाहिए। ठाकरे ने रेमडेसिविर दवाई की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि यह ज्ञात नहीं है कि रेमडिसिविर कितना प्रभावी है, लेकिन यह अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि को निश्चित रूप से कम करता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को हर दिन रेमडेसिविर की 70,000 शीशियों की जरूरत है, लेकिन उसे केवल 27,000 शीशी ही मिल रही है। इसके आयात की अनुमति दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकों की 12 करोड़ खुराक चाहिए
ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में अभी टीकों की करीब पांच लाख खुराकें हैं, लेकिन राज्य को 12 करोड़ खुराकों की जरूरत है। केंद्र को महाराष्ट्र को 13,000 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर और 1100 वेंटिलेटर मुहैया कराने चाहिए।


खाली टैंकर विमानों से भेजे जाएंगे
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि खाली टैंकरों को विमान से वापस भेजने की मांग को स्वीकार कर लिया गया है। ठाकरे ने कहा कि राज्य में 60,000 से अधिक मरीज ऑक्सीजन पर हैं, जबकि 76,300 ऑक्सीजन बेड हैं तथा करीब 25,000 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। आवश्यकता को देखते हुए महाराष्ट्र को 250 से 300 टन अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed