{"_id":"5d5d23048ebc3e6c3f34bb68","slug":"uddhav-thakeray-supports-raj-thackrey-on-enforcement-directorate-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी में पेशी पर राज ठाकरे को मिला बड़े भाई उद्धव का समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी में पेशी पर राज ठाकरे को मिला बड़े भाई उद्धव का समर्थन
Wed, 21 Aug 2019 04:34 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 21 Aug 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मिले नोटिस पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज ठाकरे का समर्थन करते हुए कहा है कि जांच में प्रवर्तन निदेशालय को कुछ नहीं मिलने वाला है।
विज्ञापन
Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray on being asked about Maharashtra Navnirman Sena (MNS) Chief summoned by the Enforcement Directorate in connection with IL&FS payment default crisis case: Nothing will come out in the investigation. pic.twitter.com/vdCiaX0XZV
— ANI (@ANI) August 21, 2019विज्ञापन
बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख को ईडी ने आईएल एंड एफएस भुगतान डिफॉल्ट संकट मामले में समन जारी किया है। इस बारे में जब शिवसेना प्रमुख से पुछा गया तो उन्होंने राज ठाकरे का समर्थन करते हुए कहा कि जांच में ईडी को कुछ नहीं मिलेगा। यह मामला ऐसे समय पर सामने आया है, जब इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। पिछले कुछ समय से मनसे प्रमुख राज ठाकरे विपक्षी नेताओं सोनिया गांधी, ममता बनर्जी से लगातार मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
राज ठाकरे ईवीम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए मुहिम के जरिए एक मोर्चा खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। राज ठाकरे को 22 अगस्त को एजेंसी के मुंबई कार्यालय में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होना है।