फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray will visit Ayodhya with his MP before the session

संसद सत्र से पहले उद्धव ठाकरे अपने सांसदों के साथ करेंगे अयोध्या की यात्रा

Wed, 05 Jun 2019 08:23 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 05 Jun 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray will visit Ayodhya with his MP before the session
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पार्टी के सभी 18 लोकसभा सदस्यों के साथ संसद का आगामी सत्र शुरू होने से पहले अयोध्या की यात्रा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ठाकरे ने पिछले साल नवंबर में अयोध्या की यात्रा की थी और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने की मांग की थी। 

विज्ञापन


उस वक्त शिवसेना का अपने सहयोगी दल भाजपा के साथ तनावपूर्ण संबंध था। बाद में, शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया लेकिन कहा कि उसके लिए राम मंदिर एक अहम मुद्दा है। 
विज्ञापन


संपर्क किए जाने पर ठाकरे के करीबी सहयोगी एवं शिवसेना के मीडिया प्रभारी हर्षल प्रधान ने कहा, ‘‘यह सच है कि ठाकरे ने अयोध्या की यात्रा करने का फैसला किया है। 17 जून से शुरू हो रहे संसद के सत्र से पहले यात्रा की योजना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी। उद्धव इस यात्रा और पार्टी के रुख के बारे में विस्तार से बताएंगे।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed