{"_id":"5d7f50a38ebc3e01802e9e09","slug":"uddhav-thackeray-says-shivsainik-have-been-asked-to-prepare-to-lay-first-brick-for-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ठाकरे बोले- शिवसैनिक बनाएंगे राम मंदिर की ईटें, इंतजार करवाना सही नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उद्धव ठाकरे बोले- शिवसैनिक बनाएंगे राम मंदिर की ईटें, इंतजार करवाना सही नहीं
Mon, 16 Sep 2019 02:36 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 16 Sep 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुंबई में कहा कि राम मंदिर को लेकर हमारी उम्मीदें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, 'हमने शिवसैनिकों को राम मंदिर बनाने में उपयोग होने वाली ईंटें बनाने के लिए कहा है। सरकार जो कर रही है उससे हमारी उम्मीदें बढ़ गई है। उन्हें और इंतजार करवाना सही नहीं होगा।'
मुंबई में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, 'हम पहले दिन से राम मंदिर के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस मामले पर अदालत में अंतिम सुनवाई चल रही है। उच्चतम न्यायालय सही फैसला लेगा लेकिन केंद्र सरकार को भी उचित कदम उठाने चाहिए।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जिस तरह सरकार ने कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का साहसिक निर्णय लिया है, उसी तरह मोदी सरकार को राम मंदिर पर एक विशेष कानून बनाकर साहसिक निर्णय लेना चाहिए। हमने लंबे समय तक इंतजार किया है अब और समय नहीं गंवाना चाहिए।'
विज्ञापन
Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray in Mumbai: Our Shivsainik's have been asked to prepare to lay the first brick for Ram Temple, our hopes have increased with all that the government is doing, it's not right to keep waiting anymore. pic.twitter.com/yeTi4yo1Wm
— ANI (@ANI) September 16, 2019