फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray said Cow is safe in country than women,We are friends of Bharatiya janata not party

देश में गाय सुरक्षित, महिलाएं खतरे में: ठाकरे, कहा- हम भारतीय जनता के मित्र हैं, पार्टी के नहीं

Mon, 23 Jul 2018 08:52 PM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Mon, 23 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray said Cow is safe in country than women,We are friends of Bharatiya janata not party
उद्धव ठाकरे, नरेंद्र मोदी
भीड़ हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश में गाय महिलाओं से ज्यादा सुरक्षित हैं। हम सरकार का हिस्सा हैं, लेकिन हम गलत के साथ नहीं हैं। अगर कुछ गलत होगा तो हम निश्चित तौर पर आवाज उठाएंगे। हम भारतीय जनता के मित्र हैं, पार्टी के नहीं। 
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व फर्जी है। सरकार गोरक्षा के नाम पर होने वाली हिंसा को रोकने में नाकाम रही है। शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए साक्षात्कार में ठाकरे ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर लोगों के खाने पर नजर रखना और उनकी हत्या कर देना शर्मनाक है।
विज्ञापन


शिवसेना प्रमुख ने कहा कि भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश घोषित हो गया और हम गोरक्षा करते रहे। हमें गोमाता की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन हमारी माता की सुरक्षा कौन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना अध्यक्ष के मुताबिक, भाजपा को यह तय करने का कोई अधिकार नहीं है कि कौन देशभक्त है और कौन देशद्रोही। सरकार की आलोचना करने वाला देशद्रोही नहीं बन जाता।

ठाकरे के कहा देश ने बड़ी उम्मीदों के साथ यूपीए को बाहर कर नरेंद्र मोदी को सत्ता सौंपी, लेकिन यह सरकार भी पिछली सरकार की तरह काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed