Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray Opposes Delimitation Bill, Says BJP Has Already Prepared Script Offers Came My Way Too

'मेरे पास भी आया फोन': परिसीमन बिल का विरोध क्यों कर रहे उद्धव? बोले- भाजपा ने पहले ही तैयार कर ली स्क्रिप्ट

Sun, 29 Nov 2026 04:52 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 29 Nov 2026 04:52 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल का विरोध करते हुए दावा किया कि उन्हें भी फोन आए और कई तरह के ऑफर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं अपने पक्ष में बदलने की स्क्रिप्ट पहले ही तैयार कर ली है। उद्धव ने परिसीमन समिति में विपक्षी सदस्य को शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठाए। क्या उनके इन आरोपों से महाराष्ट्र में विपक्षी एकजुटता की नई लड़ाई शुरू होगी? क्या शरद पवार उनकी अपील पर साथ आएंगे? आइए, विस्तार से जानते हैं उद्धव ने क्या-कुछ कहा...

विज्ञापन
Uddhav Thackeray Opposes Delimitation Bill, Says BJP Has Already Prepared Script Offers Came My Way Too
उद्धव ने परिसीमन समिति पर क्या सवाल उठाए? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

परिसीमन बिल को लेकर सियासी टकराव तेज होता जा रहा है। इंडिया ब्लॉक में टूट पड़ने के बाद से विपक्ष की राह थोड़ी कठिन जरूर हो गई है। इसी कारण आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खरगे पहले स्टालिन से मिलने पहुंचे। इसके अब वो शरद पवार से मुलाकात तकने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इस बिल का विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन आयोग के गठन से लेकर उसकी नियुक्तियों तक में भाजपा की भूमिका है और पूरी प्रक्रिया की पटकथा पहले ही तैयार कर ली गई है। उद्धव ने सवाल उठाया कि आयोग में विपक्ष के किसी नेता को जगह क्यों नहीं दी गई।

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने आगे यह भी कहा कि उनके पास भी फोन आया था, लेकिन संभव है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को कोई अलग फोन आया हो। उन्होंने आगे कहा कि परिसीमन बिल के लिए बनाई गई समिति में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश को शामिल किया गया है। उन्होंने सवाल किया कि इन दोनों को किसने चुना। उद्धव का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इनकी नियुक्ति की है। उन्होंने यह भी कहा कि समिति का तीसरा सदस्य भी ज्ञानेश कुमार ही चुनेंगे। ऐसे में आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उद्धव ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने फायदे के लिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं बदलने की तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन


उद्धव ने परिसीमन समिति पर क्या सवाल उठाए?

  • समिति में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और पूर्व मुख्य न्यायाधीश को शामिल किया गया।
  • उद्धव ने पूछा कि इन सदस्यों का चयन किसने किया।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि तीसरे सदस्य के चयन का अधिकार भी ज्ञानेश कुमार को दिया गया है।
  • उन्होनें यह भी कहा कि उनको भी ऑफर दिया गया था कि वो समर्थन बिल का समर्थन करें।
  • उद्धव की मांग है कि समिति में कम से कम एक विपक्षी नेता को शामिल किया जाना चाहिए।

क्या महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति हो रही है?
उद्धव ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को अलग-अलग मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही कानून बन चुका है और उनकी पार्टी इसका समर्थन करती है। अगर सरकार इसे अभी लागू करती है तो वह तुरंत समर्थन देने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और उन्हें गुमराह कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार से उद्धव ने क्या अपील की?
परिसीमन विवाद के बीच उद्धव ने दावा किया कि उन्हें फोन कॉल और कई तरह के प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन उनकी पार्टी के हित सबसे पहले हैं। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से महाराष्ट्र के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की। उद्धव ने बताया कि उन्होंने अपनी पार्टी के सभी नौ सांसदों को निर्देश दिया है कि इस मुद्दे पर संसद में क्या करना है। उनकी पार्टी परिसीमन बिल के विरोध में अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed