{"_id":"5c3af7b1bdec22735c004066","slug":"uddhav-thackeray-attacks-congress-over-ram-mandir-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ठाकरे का अमित शाह पर पलटवार, कहा- शिवसेना को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उद्धव ठाकरे का अमित शाह पर पलटवार, कहा- शिवसेना को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ
Sun, 13 Jan 2019 02:03 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
uddhav thackeray
लोकसभा चुनाव के पहले गठबंधन नहीं होने की स्थिति में अपने पूर्व सहयोगी दलों को हराने संबंधी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की टिप्पणी पर हमला बोलते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
बयान की आलोचना करते हुए ठाकरे ने कहा ‘‘मैंने किसी से ‘पटक देंगे’ जैसे शब्द सुने हैं। शिवसेना को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ।’’ उल्लेखनीय है कि शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र की सरकारों में भाजपा की सहयोगी है।
विज्ञापन
ठाकरे यहां वर्ली इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले मोदी लहर पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘शिवसेना ने अपनी यात्रा में कई लहरें देखी है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा से उलट, शिवसेना ने चुनावों के पहले राम मंदिर का मुद्दा उठाया है ताकि उनका पर्दाफाश किया जा सके जो हमेशा इसका उपयोग चुनावी मुद्दे के लिए करते हैं।
विज्ञापन
ठाकरे ने कहा, ‘‘हमें बताइए कि कांग्रेस किस प्रकार मंदिर निर्माण में बाधा डाल रही है। कांग्रेस को अपनी करनी का फल 2014 में मिल गया। पार्टी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का भी पद नहीं मिल सका।’’
उन्होंने सवाल किया कि जब नीतीश कुमार की जदयू और रामविलास पासवान की लोजपा जैसी भाजपा की सहयोगी पार्टियां विरोध कर रही हैं तो वह मंदिर का निर्माण कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।